रायपुर // विगत 10 दिनों से जारी एयर एनसीसी के कैंप मैं आज विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति कैंप में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स ने दी, मुख्य अतिथि थे शंकराचार्य कॉलेज मैनेजमेंट की डायरेक्टर श्रीमती सुमन त्रिपाठी अतिथि का स्वागत बुके और स्वागत गीत के साथ किया गया कैंप कमांडेंट विंग कमांडर वैभव विशाल ने कैंप के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि कैंप में शामिल सभी कैडेट्स को फायरिंग कराई गई एयर एनसीसी के जहाज को नजदीक से देखने का उन्हें अवसर दिया गया दिन प्रतिदिन की गतिविधियों के साथ क्रेडिट स्कोर विभिन्न प्रकार के नैतिक मूल्य सामान्य सुरक्षा हेल्थ हाइजीन आदि अन्य विषयों पर जानकारी दी गई भारतीय प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा कैरियर काउंसलिंग नैतिक मूल्य पर भी जानकारी दी गई आज प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का मन मोह लिया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की निश्चित ही एनसीसी के कैडेट्स अनुशासित कड़ी मेहनत करने वाले और सभी क्षेत्रों में अग्रणी होते हैं यह बात कैडेट्स ने 10 दिन की व्यस्ततम दिनचर्या के बाद आज की प्रस्तुति से साबित कर दी नरहरपुर स्कूल के कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान पर शानदार कव्वाली प्रस्तुत की




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments