दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

विधायकों के नलकूप खनन और हैंडपंप स्थापना के 500 प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही शुरू

AVINASH CHOUBEY 26-04-2025 20:53:18


^^^^^^ उप मुख्यमंत्री  अरुण साव लगातार भ्रमण कर एवं जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता की खुद कर रहे निगरानी नलकूप खनन और हैंडपंप स्थापना के विधायकों के प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही के लिए प्रमुख अभियंता को दिए हैं निर्देश विभागीय अधिकारियों को भू-जल स्तर गिरने से प्रभावित विकासखंडों के सभी स्रोतों पर सतत निगरानी रखने और वैकल्पिक व्यवस्था के भी निर्देश ^^^^^^^

रायपुर. 26 अप्रैल 2025. /// उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने भीषण गर्मी को देखते हुए विधायकों से प्राप्त नलकूप खनन और हैंडपंप स्थापना के प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को खासतौर पर निर्देशित किया है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री साव के निर्देश के बाद पीएचई ने विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता तय करते हुए प्रदेशभर में 500 नलकूपों के खनन और हैंडपंप स्थापना के लिए त्वरित कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

उप मुख्यमंत्री साव ने भू-जल स्तर गिरने से प्रभावित विकासखंडों के सभी स्रोतों पर सतत निगरानी रखने और वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 पर प्राप्त पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

 ग्रीष्म काल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव द्वारा इसकी सक्रिय और सतत निगरानी की जा रही है। वे ग्रामीण इलाकों का लगातार भ्रमण कर एवं जनसंपर्क के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता की वर्तमान स्थिति की खुद निगरानी कर रहे हैं। अभी भीषण गर्मी से कई गांवों में जलस्तर गिरने के कारण जल संकट की स्थिति बन रही है। ऐसे गांवों में स्थापित पेयजल व्यवस्था में कठिनाई परिलक्षित हो रही है। इसे देखते हुए उन्होंने भू-जल स्तर गिरने से प्रभावित विकासखंडों के सभी स्रोतों की सतत निगरानी रखने और पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs