रायपुर/// माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़
में भी घोटालों का भंडार अब धीरे-धीरे खुलने लगा है यहां पर नियुक्तियों को
लेकर भी भारी अनियमितताएं हुई हैं वर्तमान में वीके गोयल जो कि एक प्रोफ़ेसर हैं
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पद पर आसीन हैं जबकि यह पद पिछले सरकारों में आईएएस के
पास हुआ करता था लेकिन वर्तमान में इस पद का संचालन नान आईएएस प्रोफ़ेसर वीके गोयल कर रहे हैं गोयल का
इतिहास यह है कि यह भाजपा शासन में भी इस पद पर बने हुए थे फिर इन्हें यहां से एक
बार पहले भी कार्यभार मुक्त कराया गया था, उसके बाद फिर यह इस पद पर वापस आकर पद को इंजॉय कर रहे हैं. वीके गोयल लोगों को यह बतलाते हैं कि मैं बालकृष्ण अग्रवाल का जीजा
हूं भाजपा में मेरा काफी दबदबा है सभी लोग मुझे जानते हैं वर्तमान शिक्षा मंत्री
प्रेमसाय सिंह के गांव का वास्ता देते है गोयल यह कहते हुए नहीं थकते की
मेरी वर्तमान मंत्री और उनके पूरे परिवार के साथ मेरी काफी नजदीकियां है
वीके गोयल
ने अभी हाल ही में उपसचिव के पद पर जुगल किशोर अग्रवाल को नियुक्त किया है जो दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस
की टिकट पर हारे कन्हैया लाल अग्रवाल के भाई हैं इस तरह से गोयल जी अपना हर राजनीतिक
पार्टियों के साथ समन्वय बना लेते हैं और विभाग को चला रहे हैं गौरतलब है कि इसके
पहले भाजपा सरकार में राधा कृष्ण आईएएस माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव हुआ करते थे उस वक्त 11 करोड़ का घपला भी सामने आया था
जिसकी जांच अभी चल ही रही है इस मंडल में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की इसके
अकाउंट की ऑडिट नहीं होती बहुत ही गोपनीय रखा जाता है इसलिए जो खर्चे करते हैं
उनमें जो यह बता देते हैं वही सही होता है हर साल करीब 18 लाख विद्यार्थी परीक्षा देते हैं
परीक्षा फीस जमा होती है फिर उस फीस से पूरी परीक्षा को कनेक्ट किया जाता
है किससे प्रश्न पत्र छपाई से लेकर उत्तर पुस्तिका की कागज खरीदी में
कॉफी घालमेल होता है किस से उत्तर पुस्तिका जांचवानी है यह सब गोपनी होता है इसलिए भी इस विभाग
में ऑडिट नहीं होता जिसके कारण करोड़ों रुपए के घपले आराम से होते रहते हैं
वर्तमान में सूत्रों के द्वारा यह
कहा जा रहा है कि पूरे शिक्षा विभाग को वीके गोयल ही चला रहे हैं उन्होंने अपनी
घुसपैठ
मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर मंत्रालय तक बना रखी है जिसके कारण उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही
ऊपर कोई उंगली नहीं उठा सकता वीके अग्रवाल बहुत ही चतुर किस्म के अधिकारी हैं वह
तुरंत उच्च अधिकारियों, मंत्रियों
और उनके निजी सचिव से अपना मधुर संबंध बनाने में उन्हें महारत हासिल है
माध्यमिक शिक्षा मंडल में
नियुक्ति को लेकर पिछले 10 12 वर्षों से संजय शर्मा उप सचिव के पद पर पदस्थ थे वह गोयल जी के
कारनामों से अच्छी तरीके से परिचित थे गोयल जी और उनकी नहीं बनती थी गोयल जी ने
चतुर गांव खेलते हुए संजय शर्मा को उक्त पद से हटाकर कन्हैयालाल अग्रवाल के भाई की नियुक्ति कर
दी गई संजय शर्मा अब अपनी वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं इसको लेकर भी विभाग में तरह-तरह की
चर्चाएं चल रही है जिसके केंद्र में बीके गोयल ही है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments