दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया आह्वान छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय सहयोग करें

Anil Choubey 24-08-2019 19:21:59


’मुख्यमंत्री ने 52 करोड़  लागत से निर्मित गोंदवारा आरओबी का किया लोकार्पण’’क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए आवागमन  की होगी  सुविधाजनक’


          रायपुर,/////  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में सुगम आवागमन के लिए उरकुरा-सरोना बायपास रेल लाईन के मध्य रेलवे क्रासिंग पर नवनिर्मित गोंदवारा-गुढ़ियारी रेलवे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया। इस रेलवे ओव्हरब्रिज का निर्माण 51 करोड़ 62 लाख रूपए की राशि से किया गया है।

 

                         मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस व्यस्त रेल मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण के साथ क्ष्रेत्र के लोगों की बहुत पुरानी मांग आज पूरी हो गई। इससे यहां के लगभग दो लाख लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर शहर के विकास के लिए राज्य सरकार कोई कमी नहीँ होने देगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि सड़क, पुल और भवन निर्माण संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे हों।

 

                श्री बघेल ने इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों से प्रदेश के विकास में सक्रिय सहयोग का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश का 9 वां बड़ा राज्य है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला और राज्य राजमार्गों की आवश्यकता है, विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी और राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा सहित छत्तीसगढ़ से सभी सांसदों से प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकर से शतप्रतिशत अनुदान दिलाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया है। वर्तमान में केंद्र और राज्य का हिस्सा 60 अनुपात 40 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण नक्सल क्षेत्र में सड़क निर्माण में राज्य सरकार को बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ती है।

 

उन्होंने कार्यक्रम में शहरी क्षेत्रों में छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री प्रारम्भ करने, डायवर्सन की प्रक्रिया के सरलीकरण के राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों सहित सर्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जानकारी दी।

 

                    कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकनिर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की।  उन्होंने इस रेल ओवर ब्रिज के लोकार्पण पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। विधायक श्री सत्यनाराण शर्मा और लोकसभा सांसद श्री सुनिल सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

                           कार्यक्रम में रेलवे ओव्हरब्रिज के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि इस मार्ग पर बड़ी संख्या में रेलों के गुजरने के कारण बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से आवागमन अवरूद्ध हो जाता था, जिसके कारण लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। इसकी कुल लम्बाई 475 मीटर तथा चैड़ाई 13 मीटर है। इस रेलवे ओव्हरब्रिज के पहुंच मार्ग की लम्बाई गुढ़ियारी की ओर 130 मीटर तथा गोंदवारा की ओर 141 मीटर है। गोंदवारा रेलवे ओव्हरब्रिज के निर्माण से गोंदवारा तथा कबीरनगर आदि क्षेत्र के लोगों को अब आवागमन में काफी सुविधा होगी। साथ ही इससे समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी। इसके निर्माण से क्षेत्र की लगभग दो लाख की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा।

 

                      इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय , अपर मुख्यसचिव श्री अमिताभ जैन, लोकनिर्माण विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अनिल राय और प्रमुख अभियंता श्री डी के अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs