आगरा. मनसुखपुरा पुरा क्षेत्र के बड़ापुरा में घर के बाहर सो रहे किसान पर मंगलवार रात तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को भगाया। हमले में किसान घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेंदुआ की जंगल की तरफ भागा
बड़ापुरा निवासी 40 वर्षीय किसान लाल सिंह मंगलवार की रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे था। देर रात चंबल के बीहड़ से निकले तेंदुआ ने किसान पर हमला बोल दिया। वह झाड़ियों की तरफ से उसे खींचने लगा। लाल सिंह ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण उमड़ पड़े। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए की घेराबंदी की। तेंदुआ किसान को मौके पर छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया।
वन विभाग को दी सूचना
परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति ठीक बताई गई है। इस क्षेत्र में पूर्व में भी कई हमले हो चुके हैं। तेंदुए ने पालतू पशुओं और आवारा कुत्तों को अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों ने वन कर्मियों द्वारा ऐसे जानवरों को पकड़वाने की मांग की है। जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण दहशत में है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments