विशेष संवाददाता
नई दिल्ली 06/03/2025 //// सार्वजनिक क्षेत्र की लोह अयस्क कंपनी एनएमडीसी ने बृहस्पतिवार को अमिताव मुखर्जी को अपना नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है |

मुखर्जी अब तक कंपनी के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे एनएमडीसी ने एक नियामक सूचना में एक्सचेंज को बताया कि अमिताव मुखर्जी को कंपनी के बोर्ड में सीएमडी के रूप में नियुक्त किया गया है यह पद ग्रहण करने की तिथि यानी 6 मार्च 2025 से लेकर अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि यानी 29 फरवरी 2028 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो पद पर बने रहेंगे |
नवंबर 2018 में एनएमडीसी के निदेशक वित्त के रूप में शामिल होने के बाद उन्होंने 2023 में सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाला था कंपनी ने कहा कि मुखर्जी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड और लिगेसी आयरन ओर लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं लागत लेखाकार और भारतीय रेलवे लिखा इस में 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मुखर्जी ने भारत सरकार के विभिन्न प्रमुख भूमिकाओं में काम किया है
उनके नेतृत्व में एनएमडीसी ने वर्ष 2023--24 में 4.5 करोड़ टन उत्पादन को पार करने वाली भारत की पहली खनन कंपनी बनाने का ऐतिहासिक मिल का पत्थर हासिल किया है
उन्होंने छत्तीसगढ़ में एनएमडीसी स्टील प्लांट के चालू होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके नेतृत्व में कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में सोने की खदान की में प्रगति की और वैश्विक खानदान महाशक्ति बनने की दिशा में एक दूरदर्शी अंतरराष्ट्रीय विस्तार खाका तैयार किया




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments