दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने कार्यस्थल के साथ बीपीएल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

AVINASH CHOUBEY 06-03-2025 19:07:06


विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देता बालको प्रीमियर लीग

बालकोनगर, 06 मार्च 2025  ///  बालको प्रबंधन की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बालको प्रीमियर लीग (बीपीएल) कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में धूमधाम से सपन्न हुआ। लैंगिंग विविधता को बढ़ावा देने पर समर्पित इस प्रतियोगिता में लगभग 145 डायवर्स टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग 60 दिनों तक चले क्रिकेट प्रतियोगिता डायवर्सिटी और इंक्लूजन का फेस्टिवल बन गया जिसमें महिला, पुरुष एवं ट्रांसजेंडर कर्मचारियों तथा व्यावसायिक भागीदारों सामुदायिक लाभार्थी सहित विभिन्न टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

एक समान कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के रूप में बालको विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाया है। इसी क्रम में कंपनी ने प्रगतिशील कदम उठाते हुए बीपीएल छठवें के संस्करण में लैंगिग विविधता को बढ़ावा देते हुए ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को भी शामिल किया। बालको ने कार्यस्थल के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में मौका देकर इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर प्रदान किया जिसपर खरा उतरते खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। कंपनी ने संवेदीकरण कार्यशालाओं और प्रशिक्षण से बेहतर कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा दिया है जिसके वजह से यह संभव हो सका है।

कंपनी ने समानता को बढ़ावा देने और लिंग के आधार पर असुविधा या पूर्वाग्रह की आशंका खत्म करने के लिए ‘जेंडर-न्यूट्रल’ का बुनियादी ढांचा विकसित किया है। संयंत्र में समावेशिता को आगे ले जाने के दृढ़ संकल्प के साथ कंपनी ने अनेक लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिंग परिवर्तन/पुनः निर्धारण सर्जरी के लिए दो लाख रुपये की एकमुश्त अनुदान नीति। अनुदान के साथ ही 30 दिनों का अनुपस्थिति अवकाश तथा इस अवधि में उनकी देखभाल का प्रावधान भी शामिल है। नीति के कार्यान्वयन के बाद से मुआवजा और छुट्टी संबंधी प्रावधानों का लाभ अबतक 5 जरूरतमंद कर्मचारियों को मिल चुका है। कंपनी ने उन्हें उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता नीति के साथ सशक्त बनाया है, जिससे वो अपने सपनों को पूरा करऔर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें।

प्रतियोगिता में सभी टीमों के खेल की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीपीएल के इस संस्करण में लैंगिग विविधता देखने को मिली जो बालको परिवार के दृढ़ संकल्प का नतीजा है। इस पहल से टीम भावना, एकजुटता और पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने के उद्देश्य से खेल स्पर्धाओं का आयोजन बालको के लिए सही मायनों में सफल साबित हुआ। बालको परिवार हर साल पूरा इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार करता है।

कंपनी में कार्यरत ट्रांसजेंडर गीतू यादव ने बीपीएल का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि बीपीएल में खेलना मेरे लिए रोमांचकारी और यादगार अनुभव रहा। मैच के दौरान मुझे बहुत सीखने को मिला जैसे टीम के बीच समन्वय तथा एक दूसरे के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना तथा जीत-हार से बढ़कर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना शामिल है।

बीपीएल के छठवे संस्करण में बीपीएल में हॉस्पिटल स्टार और पॉटरूम पाइरट्स टीम विजेता बनी। शक्ति टाउनशिप तथा स्ट्राइकिंग इंगल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में कुल 2200 से अधिक क्रिकेट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धा मैच के साथ सद्भावना मैच, सीनियर लीडरशिप सीईओ-11 बनाम सीएफओ-11 तथा सीनियर मैनेजमेंट बनाम यूनियन बीच खेला गया। यह मैच पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुख्य आकर्षक का केंद्र था। टीमों ने खेल भावना परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धा की जिससे संगठन के भीतर सौहार्द और मजबूत हुआ।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs