दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में अब ट्रिपल इंजन की सरकार अपनी पूरी ऊर्जा और गति के साथ करेगी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा >> मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

AVINASH CHOUBEY 28-02-2025 20:49:15


***** छत्तीसगढ़ में लिखी जा रही है सुशासन और विकास की नई इबारतस्थानीय चुनाव में जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया राज्यपाल को अभिभाषण के लिए धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई ***


रायपुर, 28 फरवरी 2025 ///  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और नाकामियों पर जमकर प्रहार किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार है, जिसे उन्होंने ट्रिपल इंजन सरकार बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी ऊर्जा और गति के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करेगी और प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिभाषण में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी है।  

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा, लोकसभा और अभी हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। स्थानीय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और सुशासन के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, हमने कहा था कि स्थानीय चुनावों में जीत हमारी होगी और जनादेश ने इसे सच कर दिखाया। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, जिससे लाखों गरीब अपने घर का सपना संजोए बैठे थे। लेकिन नई सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 18 लाख आवास स्वीकृत कर दिए। अगले वित्तीय वर्ष में तीन लाख और आवासों की मंजूरी दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 का जिक्र करते हुए बताया कि एक लाख 32 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए राज्यांश का अनुमोदन भी सरकार ने कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सिविल सेवा भर्ती घोटाले पर कहा कि कांग्रेस शासन में पीएससी भर्ती प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार हुआ। इस घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है और कई आरोपी जेल में हैं, जबकि कई कतार में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने हाल ही में आयोजित परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया है, जिससे युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास बहाल हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय से नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा है, उनकी सरकार ने इसे खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य जल्द ही नक्सल समस्या से मुक्त राज्य होगा। नक्सलवाद के उन्मूलन को लेकर हमारी नीति एकदम स्पष्ट है। हमने बोली का जवाब बोली और गोली का जवाब गोली से देने का निश्चय किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों हमने सबसे अच्छी पुनर्वास नीति बनाई है। आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के साथ-साथ रोजगार प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने नक्सली हिंसा से प्रभावित अति संवेदनशील गांवों को संवारने नियद नेल्ला नार योजना आरंभ की। तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब चार हजार रुपए की जगह साढ़े पांच हजार रुपए संग्रहण राशि मिल रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से हजारों परिवारों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जल जीवन मिशन को पिछली सरकार ने पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया था। ऐसी जगहों में टंकी बना दी, पाइप लाइन बिछा दी जहां पानी का स्रोत ही नहीं था। जलजीवन मिशन में जमकर बंदरबांट हुई और कांग्रेस के कार्यकाल में काम नहीं हो सका। कांग्रेस के पांच सालों के कुशासन ने प्रदेश की छवि को खराब किया। कांग्रेस सरकार के संरक्षण में महादेव एप खुलकर फला-फूला। प्रोटेक्शन मनी जितनी तेजी से बंटती गई, सट्टे का कारोबार उतनी ही तेजी से फैलता गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आबकारी नीति में ऐसे बदलाव किये जिससे सरकारी राजस्व को ही चूना लगा दिया गया। यह नंबर दो का पैसा किस किस रास्ते पर कहां कहां पहुंच गया, इसकी जांच अभी एजेंसियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसा वायरस है जो सबसे तेजी से फैलता है। छत्तीसगढ़ में एक सिंडिकेट बना, जिसने अपने भ्रष्टाचार के भरपूर अनुभव का लाभ स्वयं तो लिया ही, दूसरी राज्य सरकारों को भी अपनी सेवा दी। झारखंड और दिल्ली की शराब नीति में बदलाव भी अमूमन ऐसे ही थे। साफ था कि एक ही सिंडीकेट हर जगह काम कर रहा था।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिंडिकेट ने आनन-फानन में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की पारदर्शी आनलाइन पालिसी को बदल दिया और मैनुअल ट्रांजिट पास आरंभ कर दिया। ‘इसके बाद जो खेल हुआ, वो तो सब ने देखा है।’ संसाधनों की ऐसी लूटखसोट छत्तीसगढ़ ने पहले कभी नहीं देखी थी। हमने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस के साथ काम किया है। खनिजों का आनलाइन ट्रांजिट पास पुनः आरंभ किया। हमने आबकारी की पुरानी नीति को समाप्त किया और नई नीति के चलते फर्जीवाड़े पर रोकथाम लगी और आबकारी राजस्व दोगुना हो गया।

मुख्यमंत्री ने श्री साय ने कहा कि कांग्रेसियों ने धान खरीदी को लेकर कितना दुष्प्रचार किया। वे यह भी झूठ फैला रहे थे कि किसान भाइयों को पैसा नहीं मिल रहा। इस झूठ की हवा निकल गई। धान खरीदी समाप्त होने के एक सप्ताह बाद ही किसान भाइयों के खाते में अंतर की राशि आ गई। मैं पूछना चाहता हूँ कि धान खरीदी नहीं हो रही थी तो वे 25 लाख 49 हजार किसान कौन हैं जिन्होंने अपना धान बेचा। धान खरीदी नहीं हो रही थी तो 149 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान किसने बेचा। पिछली सरकार में गौठानों के निकट बड़े-बड़े होर्डिंग लगे होते थे और गोबर और गौमूत्र की खरीदी के दावे होते थे। जब भाजपा का दल गौठानों में फैक्ट चेक के लिए जाता था तो ‘निल बटे सन्नाटा नजर’ आता था। गाय नहीं नजर आती थीं। हमारी सरकार ने गौवंश को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से एक एमओयू किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता की योजना है। आज 69 लाख 54 हजार माताओं-बहनों को इस योजना का लाभ दे रहे हैं। हमारा यह छोटा सा प्रयास उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया है। हमारी सरकार जरूरतमंद 68 लाख परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन प्रदान करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी ने शिक्षा प्रणाली में आमूलचूल सुधार किये हैं। हमारे बच्चे अब विस्तार से देश की सांस्कृतिक विरासत के संबंध में जानेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 77 लाख 20 हजार परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने नई औद्योगिक नीति बनाई है,  जिसके चलते छत्तीसगढ़ में निवेश अब बेहद आकर्षक हो गया है। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से हमारा फोकस विशेष रूप से युवाओं के रोजगार सृजन पर है।हमें उम्मीद है कि अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा और इससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं बनेंगी। रायपुर के साथ ही दिल्ली और मुंबई में हमने इंवेस्टर्स कनेक्ट किये हैं। इससे अब तक एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव हमें मिले हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म की भरपूर संभावनाओं वाला राज्य है। हमनें टूरिज्म को उद्योग का दर्जा दिया है। चौबीस घंटे, सातों दिन दुकानों के खुले रहने के निर्णय लिया है, इससे रोजगार, व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। अटल नगर नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित कर रहे हैं। हम सरप्लस पावर स्टेट हैं। हमारा राज्य पहला ऐसा राज्य है जहां लीथियम ब्लाक का ई-आक्शन से आवंटन हुआ। लीथियम इलेक्ट्रिकल वाहनों की बैटरी के लिए सबसे जरूरी मिनरल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई योजना नहीं बनाई। हमारी सरकार ने आगामी 10 वर्षों के लिए अतिरिक्त विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने की योजना बनाई है तथा इस पर गंभीरता से अमल हो रहा है। हमने सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना की। डिजिटल गवर्नेंस को अपनाया। इसके लिए 266 करोड़ रुपए का बजट रखा। केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए राशि जारी करने, वितरित करने एवं बेहतर नगद प्रबंधन के लिए हमने ‘जस्ट इन टाइम’ मॉडल अपनाया है। हमने राज्य में जो रिफार्म्स किये हैं उसके चलते भारत सरकार से हमें 6 हजार 301 करोड़ रुपए की राशि इंसेटिव के रूप में प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2024-25 में पूंजीगत व्यय के लिए 23 हजार 6 सौ करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह पिछले वर्ष की 16 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 48 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दिखाता है। हमारी सरकार ने जो नवाचार किये हैं। उनकी देश भर में प्रशंसा हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे यह करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने वाले हमारे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हमने छत्तीसगढ़ पवैलियन में विशेष व्यवस्था की। साढ़े चार एकड़ में फैले इस पवैलियन में लोगों के रूकने, खाने-पीने की सुविधा थी, सबने इसे विशेष रूप से सराहा। हमने राजिम कुंभ कल्प का वैभव पुनः लौटाया। हमारी सरकार ने अयोध्या धाम श्री रामलला दर्शन योजना आरंभ की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और हमारी यह विधानसभा भी अपना रजत जयंती वर्ष मना रही है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनहितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता को एक बेहतर, सुरक्षित और समृद्ध जीवन मिलेगा।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs