दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एम एन वी एस प्रभाकर, ने एनएसएल स्टील प्लांट, नगरनार के प्रमुख का कार्यभार संभाला

AVINASH CHOUBEY 25-02-2025 20:22:17


नगरनार ।  24 फरवरी 2024:///  एम एन वी एस प्रभाकर, कार्यकारी निदेशक, ने 21 फरवरी 2025 को एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) के एकीकृत स्टील प्लांट के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। श्री प्रभाकर ने पदभार ग्रहण करने पर कहा, "एनएसएल, नगरनार की गतिशील टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस टीम ने अपने कमीशनिंग के बाद बहुत कम समय में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मैं स्टील प्लांट के सभी हितधारकों से, आंतरिक और बाहरी दोनों, समर्थन की आशा करता हूं  ताकि हम सामूहिक रूप से इस स्टील प्लांट की न केवल बस्तर या छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के गौरव के रूप में पहचान गढ़ें ।"

श्री प्रभाकर की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत के सबसे युवा स्टील प्लांट ने हॉट रोल्ड कॉइल्स (एचआर कॉइल्स) बाजार में अपनी विशिष्ठ  जगह बनाई है और हॉट मेटल उत्पादन में 3 मिलियन टन आंकड़े के तरफ तेज़ी से बढ़ते हुए जल्द ही आर्थिक रूप से ब्रेक-ईवन करने के प्रयास में लगा है।

एक अनुभवी टेक्नोक्रेट, श्री प्रभाकर, बी.टेक. (मेटलर्जी ) और मानव संसाधन एवं विपणन में एमबीए हैं। एनएमडीसी स्टील प्लांट की ज़िम्मेदारी सँभालने से पहले वह सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी  सर्विसेस) के पद पर पदस्थ थे। अपने 34 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में श्री प्रभाकर आरएसपी में परिचालन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रभारी रहे हैं, जिसमें उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।वह ब्लास्ट फर्नेस टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक रहे हैं और आरएसपी की ब्लास्ट फर्नेस नंबर 5 ("दुर्गा") के स्थिरीकरण में भी उनकी विशेष भूमिका रही है। उसी तरह वह आरएसपी की डीकार्बोनाइजेशन पहल में अग्रणी रहे हैं।  कच्चे माल के प्रबंधन और तैयार माल के परिवहन को सुचारू बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह ‘समन्वय’ नामक टीम के अग्रणी सदस्यों में से थे, जिसके माध्यम से आरएसपी में काम करने वाले ठेकेदारों के मुद्दों को हल करने में बड़ी मदद मिली। 

 प्रभाकर की नगरनार स्थित एनएसएल के एकीकृत इस्पात संयंत्र के प्रमुख के रूप में नियुक्ति से इस नवोदित इस्पात संयंत्र के लिए अधिक स्थिरता और तीव्र विकास के युग की शुरुआत होने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें इस्पात उत्पादन के विभिन्न पहलुओं का व्यापक अनुभव है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs