प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन पत्र भरेंगे. पीएम मोदी नामांकन से पहले भगवान काल भैरव का आशीर्वाद लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के बहाने आज एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी काशी में दिखाई देगा. उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल, रामविलास पासवान समेत एनडीए के कई दिग्गज पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. मोदी लगातार दूसरी बार वाराणसी से नामांकन कर रहे हैं. पीएम मोदी 2014 में वाराणसी से सांसद चुने गए थे. नामांकन से पहले काल भैरव के दर्शन के बाद कलेक्ट्रेट जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे.
नामांकन की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया. पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा घाट पर पहुंचते ही चारों दिशाओं में नमन किया. उसके कुछ देर बाद गंगा आरती शुरू हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा भक्ति में डूबे नजर आए. पीएम मन में गंगा आरती गुनगुनाते दिखाई दिए. गंगा आरती और शंखनाद की ध्वनि पर मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी.
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में पीएम मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. पीएम नरेंद्र मोदी गंगा मां की आरती में हाथ जोड़े नजर आए. लगातार हो रहे शंखनाद से माहौल और भी दिव्य और अद्भुत हो गया.
गंगा आरती और पूजा के बाद पीएम मोदी ने काशी की जनता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, काशी में मिले प्यार से अभिभूत हूं. वाराणसी ने मुझे नई-नई चीजें सीखने में मदद करने में बड़ी भूमिका निभाई है. 5 साल
पहले जब मैंने काशी में कदम रखा तो कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है. मैया ने मुझे इतना दुलार दिया, भाइयों और बहनों ने इतना प्यार दिया कि बनारस के फक्कड़पन में यह फकीर भी रम गया.
मंत्रोच्चार के बीच पुजारी ने प्रधानमंत्री को तिलक लगाया. गंगा घाट मोदी-मोदी के नारों से गूंच उठा. वाराणसी के दश्वाश्वमेध घाट लेजर लाइट्स की शानदार रोशनी में नहाया नजर आया. दश्वाश्वमेध घाट पर तिरंगी रोशनी में कमल दिखाई दिए.
पीएम मोदी ने गंगा की आरती के साथ ही बाकायदा पूजा भी की. उन्होंने हाथ जोड़कर गंगा मां को नमन किया. इसके बाद टीका लगाकर गंगा जल से आचमन किया. आचमन के बाद मोदी ने गंगा का दुग्धाभिषेक भी किया. इसके बाद गंगा जल ग्रहण किया.
प्रधानमंत्री मोदी मेगा रोड शो में काशी की जनता के प्यार को देखकर अभिभूत हो उठे. उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. जनसैलाब के बीच मोदी का काफिला जहां से गुजरा उनपर फूलों की बरसात की गई. मोदी का ये काफिला लंका, अस्सी मोड़, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पर जाकर रुका. काशी में मोदी के लिए 101 स्वागत द्वार बनाए गए. प्रधानमंत्री जहां से गुजरे वहां फूलों की बरसात हुई. मोदी ने अपने 5 साल के काम का रिपोर्ट कार्ड काशी की जनता के सामने रखा. यही नहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप लोगों की अनुमति हो तो मैं नामांकन भर दूं. पीएम मोदी का इतना कहना था कि उमड़ा जनसैलाब मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा!
.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments
?? ???? ?? ????? ,, ????? ???? ?? ?? ????? ???? ??, ???? ???????? ??? ??? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? ???? ??????? ?????, ??????? ??????? ?? ?????,|| ????? ??? ??? ????? ?????? ???? ???? ?? ?????????
Replied by achoubey242@gmail.com at 2019-04-26 06:43:54