दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नगरपालिका 2025 आम निर्वाचन 10 नगर निगम महापौर पद के लिए 109 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

AVINASH CHOUBEY 30-01-2025 11:46:52


****** राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद एवं 114 नगर पंचायतों में होगा आम निर्वाचनचार नगरीय निकायों के 5 वार्डों के लिए होगा उप चुनाव11 फरवरी को मतदान एवं 15 फरवरी को मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी *****

रायपुर 29 जनवरी 2025 / नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत राज्य के 10 निगमो के महापौर पद हेतु कुल 109 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 816 अभ्यर्थियों ने तथा सभी नगरीय निकायों के पार्षद पद हेतु कुल दस हज़ार 776 अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किया ।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद एवं 114 नगर पंचायतों के लिए आम निर्वाचन होना है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गत 20 जनवरी को निर्वाचन की तारीखों की घोषणा की गई थी। 22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई और 28 जनवरी 2025 दिन मंगलवार तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों से नाम वापस 31 जनवरी तक ली जा सकती है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतिकों का आबंटन के लिए भी 31 जनवरी 2025 की तिथि निर्धारित की गई है। 11 फरवरी को मतदान तथा 15 फरवरी को मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य के 10 नगरपालिक निगम जहां निर्वाचन होना है उसमें नगरपालिक निगम जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर एवं चिरमिरी शामिल है।

इसी प्रकार 49 नगर पलिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों का निर्वाचन किया जाना है, जिसमें- बीजापुर, किरन्दुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पण्डरिया, कुम्हारी अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं।

इसी प्रकार 114 नगर पंचायतों के लिए जहां निर्वाचन होना है, उसमें गीदम, बारसूर, दोरनापाल, बस्तर, फरसगांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, चारामा, पखांजूर, अंतागढ़, बोड़ला, पांडातराई, सहसपुर-लोहारा, पिपरिया, इंदौरी, धमधा, पाटन, उतई, डौंडी, डौंडीलोहारा, चिखलाकसा, गुरूर, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, नवागढ़, साजा, बेरला, थानखम्हरिया शामिल है। इसी प्रकार देवकर, परपोड़ी, दाढ़ी, भिंभौरी, कुसमी, डोंगरगंाव छुरिया, लालबहादुर नगर, गण्डई, छुईखदान, अम्बागढ़ चौकी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, भखारा, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, खरोरा, माना कैम्प, कुरा, चन्द्रखुरी, समोदा, राजिम, छुरा, फिगेंश्वर, कोपरा, देवभोग, कसडोल, पलारी, लवन, टुण्डा, रोहांसी, कोटा, बिल्हा, मल्हार, मरवाही, पथरिया शामिल है, जहां निर्वाचन किया जाएगा। सरगांव, बेरला, जरहागांव, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, किरोड़ीमलनगर, पुसौर, बलौदा, खरौद, शिवरीनाराण, सारागांव, नवागढ़, राहौद, पामगढ़, नरियरा, डभरा, जैजैपुर, नयाबाराद्वार, अड़भार, चन्द्रपुर, पाली, छुरीकला, सीतापुर, लखनपुर, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, विश्रामपुर, प्रतापपुर, जरही, भटगांव, पटना, झगराखंड, खोंगापानी, नई लेदरी, जनकपुर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा और कुनकुरी शामिल है, जहां निर्वाचन किया जाएगा। इसी प्रकार जिला दुर्ग के नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 24 एवं वार्ड क्रमांक 35, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड क्रं. 32 एवं नगरपालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34 तथा बस्तर संभाग, जिला सुकमा में नगर पंचायत कोन्टा के वार्ड क्रमांक 13 में उप निर्वाचन संपन्न किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 192 नगरीय निकाय है, जिनमें से 19 नगरीय निकायों में वर्ष 2026 में चुनाव होना है, जिसमें 04 नगर निगम-नगरपालिक निगम बीरगांव, नगरपालिक निगम भिलाई, नगरपालिक निगम भिलाई-चरौदा तथा नगरपालिक निगम रिसाली शामिल है। इसी प्रकार 05 नगरपालिका परिषद, जिसमें नगरपालिका परिषद सारंगढ़, नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर, नगरपालिका परिषद शिवपुरचरचा, नगरपालिका परिषद जामुल एवं नगरपालिका परिषद खैरागढ़ शामिल है। इसी प्रकार 10 नगर पंचायत जिनमें नगर पंचायत बम्हीनीडीह, नगर पंचायत प्रेमनगर, नगर पंचायत शिवनंदनपुर, नगर पंचायत पलारी, नगर पंचायत मारो, नगर पंचायत घुमका, नगर पंचायत कोंटा, नगर पंचायत नरहरपुर, नगर पंचायत भैरमगढ़ तथा नगर पंचायत भोपालपट्टनम शामिल है, जहां 2026 में निर्वाचन कराया जाएगा।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs