दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एनटीपीसी लारा में मनाया गया देश के 76वें गणतब्त्र दिवस

AVINASH CHOUBEY 28-01-2025 10:24:57


रायगढ़ लारा 28/01/2025/// 76वें गणतन्त्र दिवस की अवसर पर एनटीपीसी लारा में कार्यकारी निदेशक  अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर  अनिल कुमार द्वारा एक प्रेरणादायक भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने लारा परियोजना की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस देशभक्ति से ओत प्रोत अवसर पर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डीजीआर सुरक्षा व  स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा परेड में भाग लेकर सलामी ली गई। श्री अनिल कुमार ने अपनी उद्बोधन में बताया इस वित्त वर्ष में लारा परियोजना द्वारा 25 जनवरी तक 88.33 प्रतिशत पर बिजली उत्पादान कर समूचे एनटीपीसी में तीसरी स्थान पर है। इकाई 1 की ओवरहौलिंग तक लारा स्टेशन 01 नंबर स्थान पर था और वित्त वर्ष अंत तक पुनः 1 नंबर स्थान हासिल करेगा।

कार्यक्रम के दौरान आशुतोष सतपथी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री रवि शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना), श्री जाकिर खान, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), सभी विभगाध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन एवं कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि, एससी/एसटी असोशिएशन के पदाधिकारी और साथ ही श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति, एवं समिति की पदाधिकारीगण, सीआईएसएफ़ की उप कमांडेंट, श्री महावीर सिंह कर्मचारी व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए बाल भवन,स्टेप्पिंग स्टोन स्कूल, श्री स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल एवं साशकीय स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके सबको देशभक्ति के रंगों में रंग दिया। साथ ही बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट कराटे के आत्मसुरक्षा पर विभिन्न कौशल का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड्स, पावर एक्सेल अवार्ड, वर्ष के उत्कृष्ठ कर्मचारी एवं मानवीयता पुरस्कार से  सम्मानित किया, जिन्होंने पूरे वर्ष अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। साथ सहयोगी संस्थानो के कर्मचारियों को भी पूरस्कृत किया गया।

गणतन्त्र दिवस के मौके पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री आशुतोष शतपथी द्वारा परियोजना के सेवा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं बाल भवन में श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs