दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रायगढ़ प्लांट में तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए जिन्दल स्टील“जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का आगाज

Administrator 27-01-2025 20:51:01


रायगढ़ प्लांट में दो दिवसीय “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का आगाज

रायपुर,27.01.2025// जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने रायगढ़ प्लांट में तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का भव्य आयोजन किया है। सोमवार से शुरू हुआ यह दो दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी स्टील निर्माण के भविष्य को आकार देने में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक अग्रणी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें दुनिया भर से 175 प्रतिनिधि और 60 से अधिक विशेषज्ञों कीभागीदारीमहत्वपूर्णहै।

आयोजन में मैकिंजी, सैप, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, प्राइमेटल्स टेक्नोलॉजीज, मेटसो, रॉकवेल और एसएमएस ग्रुप सहित दुनियाभर की नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्विन्स, आईओटी, रोबोटिक्स, एआर/वीआर और ब्लॉकचेन जैसी अत्याधुनिक तकनीक की 25 लाइव प्रदर्शनी भी लगाई गई है। साथ ही कार्यबल सशक्तिकरण, ग्रीन स्टील इनोवेशन और सप्लाई चेन ऑप्टिमाइजेशन जैसे विषयों पर केंद्रित विशेष सत्रों का आयोजन भी किया जा रहा है। सोमवार को आयोजन का उद्घाटन जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "स्टील उद्योग आज एक ऐसे मोड़ पर है, जहां आधुनिक तकनीक, चुनौतियों को हल करने और दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जेएसपी में हम अपनी कार्य प्रथाओं और प्रक्रियाओं में एआई, आईओटी, और डिजिटल ट्विन्स जैसी उन्नत तकनीक को शामिल कर रहे हैं। टेक-कैटलिस्ट हमारे इंजीनियरों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे इन तकनीकों को समझ सकते हैं और उन्हें स्मार्ट व ग्रीन स्टील निर्माण के लिए प्रयोग में ला सकते हैं।" “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” की शुरुआत मैकिंजी के वरिष्ठ साझेदार रजत गुप्ता ने विश्व स्तर पर तकनीक के विकास पर प्रकाश डालते हुए की। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने संबोधित किया। इसमें "आयरनएज: स्टील निर्माण की नई पहल" विषय पर प्राइमेटल्स टेकनोलॉजीज, एसएमस ग्रुप और मेटसो के वक्ताओं ने भाग लिया। "ग्रीनफोर्ज: सस्टेनेबल स्टील मेकिंग में इनोवेशन," विषय पर आयोजित सत्र में हाइड्रोजन और सीसीयूएस तकनीकों पर चर्चा हुई। "वर्कफोर्सएक्स: भविष्य के स्टील निर्माताओं को सशक्त बनाना," सैप, माइक्रोसॉफ्ट और डिटेक्ट टेक्नोलॉजीज के विशेषज्ञों ने इस सत्र में अपने विचार रखे। जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025 को इस तरह तैयार किया गया है कि जेएसपी के इंजीनियर इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों के व्यावहारिक इस्तेमाल और नवीनतम इनोवेशन के बारे में प्रत्यक्ष जानकारीप्राप्त कर सके

गौरतलब है कि जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) एक अग्रणी उद्योग समूह है, जो स्टील, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। पूरी सूझबूझ के साथ दुनिया भर में फैले अपने कारोबार में 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ जेएसपी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान कर रही है। कंपनी अपने कार्बन उत्सर्जन को कम करने और सस्टेनेबल प्रथाओं को अपनाने में अग्रणी रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Jindal Steel & Power Hosts JSP TechCatalyst 2025 to Advance Technology-Driven Steelmaking

Raipur, Chhattisgarh | Jindal Steel & Power (JSP) inaugurated JsSP TechCatalyst 2025, a two-day conference and exhibition aimed at exploring the transformative role of technology in shaping the future of steelmaking. Held at JSP’s Raigarh plant, the event has brought together over 50 leading companies, 175 global delegates, and 60+ distinguished speakers to discuss innovations in digital transformation, operational efficiency, and sustainable practices.

Highlights of JSP TechCatalyst 2025:

•          Participation from leading organisations, including McKinsey, SAP, Microsoft, Google, Primetals Technologies, METSO, Rockwell, and SMS Group.

•          25 live exhibits and demonstrations showcasing technologies such as Artificial Intelligence (AI), digital twins, IoT, robotics, AR/VR, and blockchain.

•          Expert-led sessions on topics like workforce empowerment, green steel innovations, and supply chain optimisation.

Speaking at the event, Mr. Naveen Jindal, Chairman of JSP, said:

“The steel industry is at a turning point where technology will play a key role in addressing challenges and improving efficiency. At JSP, we are integrating advanced technologies like AI, IoT, and digital twins into our processes to remain competitive and sustainable. TechCatalyst is an opportunity for our engineers to learn, engage, and apply these technologies to make steelmaking smarter and greener.”

The inaugural session featured Mr. Rajat Gupta, Senior Partner at McKinsey, who set the context for the event, highlighting global trends in technology and steelmaking. Other notable sessions included:

•          “IronEdge: Pioneering Productivity in Steelmaking,” moderated by McKinsey, with speakers from Primetals Technologies, SMS Group, and METSO.

•          “GreenForge: Innovations in Sustainable Steelmaking,” focusing on hydrogen applications and CCUS technologies, with contributions from Tenova, Primetals, and PWC.

•          “WorkforceX: Empowering the Steelmakers of the Future,” featuring insights from SAP, Microsoft, and Detect Technologies.

JSP TechCatalyst 2025 was designed to provide JSP’s engineers with direct exposure to the latest innovations and practical applications of Industry 4.0 technologies. The event also facilitated networking opportunities for industry leaders to collaborate and exchange ideas on the future of steelmaking.

About Jindal Steel & Power Limited:

Jindal Steel & Power Limited (JSPL) is an industrial powerhouse with a strong presence in the steel, mining, and infrastructure sectors. With a strategic investment of $12 billion worldwide, JSPL is consistently enhancing its capacity utilisation and operational efficiencies, seizing opportunities to contribute to a self-reliant India. As a leading steel manufacturer, JSPL is deeply committed to reducing its carbon footprint and pioneering sustainable practices, setting new benchmarks for responsible industrial growth.

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs