
****** गरियाबंद में सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने X पर लिखा कि नक्सलमुक्त भारत बनाने के उनके अभियान में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। *****
.jpg)
रायपुर21/01/2025 // अमित शाह के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा कि - आदरणीय गृह मंत्री जी! यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सलियों का खत्मा, यह दर्शाता है कि नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं।
हमारा अटूट संकल्प है - नक्सल मुक्त भारत, और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments