रायपुर20/01/2025/// छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा 18 जनवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद से चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां तेज हो गई थीं। अब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम
इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से होंगे। प्रदेश में कुल 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषदें, और 114 नगर पंचायतों में आम चुनाव कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दुर्ग और सुकमा जिलों के 5 वार्डों में उपचुनाव भी होगा।
चुनाव का शेड्यूलः
*22 जनवरीः नामांकन प्रक्रिया शुरू।
*31 जनवरीः नाम वापसी की अंतिम तिथि।
*11 फरवरीः मतदान।
*15 फरवरीः मतगणना और परिणाम की घोषणा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम
पंचायत चुनाव इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से तीन चरणों में होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने इसके लिए तारीखें तय कर दी हैं। पंचायत चुनाव का शेड्यूल इस प्रकार है:
*17, 20 और 23 फरवरीः मतदान ।
*18, 21 और 24 फरवरी: मतगणना और परिणाम की घोषणा।
चुनाव से जुड़ी मुख्य बातें
नगरीय निकाय चुनाव EVM से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से।
चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी को किया और सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments