रायपुर 15/01/2025. /// छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आज E D ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है ,आज ही लखमा को अदालत के सामने पेश किया और E D को 7 दिनों की कस्टडी रिमांड मिल गई है , आज सुबह कवासी लखमा को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था शाम होते-होते तक उन्हें गिरफ्तार करके मेडिकल जांच करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया | विशेष न्यायालय ने E D की रिक्वेस्ट को मान लिया, मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी की खबर जेसे ही पूरे शहर में फैली और कांग्रेस के नेता न्यायालय पहुंच गए वहीँ गिरफ्तारी की खबर से घबराए शराब के निर्माता जो पहले से ही E D के रडार पर है ,उनके खेमा में भारी खलबली मच गई है. खबर यह भी है कि गिरफ्तारी के डर से शराब निर्माता विदेश भागने की फिराक में भी है|
गिरफ्तारी के बाद कवासी लखमा अपने आप को गरीब और निर्दोष बोलते रहे वही E D के वकीलों दलील देते हुए कहा है कि 70 करोड़ से अधिक के लेनदेन के सबूत मिले हैं कवासी लखमा भूपेश सरकार में कद्दावर मंत्री थे वह बात अलग है कि शराब निर्माता ने उन्हें आबकारी मंत्री बनने में बड़ी लाबिंग की थी और इस घोटाले की उसी वक्त पटकथा लिख दी गई थी
गिरफ्तारी, कांग्रेस ने सुकमा बंद का किया ऐलान
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर ED को सौंप दिया है। लखमा की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने 16 जनवरी को सुकमा बंद करने का ऐलान कर दिया है। जबकि आज भाजपा और ED का पुतला दहन किया गया है।
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने कवासी लखमा को 7 दिन के लिए ED को रिमांड सौंप दिया है। हालांकि ED ने 14 दिन की रिमांड रिमांड देने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया था। लेकिन कोर्ट ने इसे नामंजूर करते हुए 7 दिन की रिमांड स्वीकृत की है। कवासी लखमा ने कोर्ट में पेशी के दौरान कहा है कि मेरे पास से एक रुपए नहीं पकड़ा गया, ना ही कोई दस्तावेज मिला है। शाह, मोदी और पूरी बीजेपी सरकार फर्जी मामला बनाकर मुझे परेशान कर रहे। मैं बस्तर की आवाज उठाता रहूंगा। लखमा के बेटे को आज गिरफ्तार नहीं किया गया। हालांकि पूछताछ के दौरान कवासी अपने बेटे के साथ ED कार्यालय पहुंचे थे। ED के अधिकारियों ने आज कवासी को पूछताछ के लिए CA के साथ बुलाया था। लेकिन वे अकेले ही ED दफ्तर पहुंचे थे। लखमा ने बताया कि उनके सीए बाहर हैं, इस वजह से वह नहीं आए हैं। लखमा अपने बेटे के साथ पहुंचे थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments