दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कबीरधाम के बैगा परिवारों को राष्ट्रपति के विशेष न्यौता पर गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल रात्रि भोज पर राष्ट्रपति से होगी मुलाकात

AVINASH CHOUBEY 12-01-2025 18:59:47


***** PM जनमन योजना से बदली कबीरधाम के बैगा परिवारों की जिंदगी  मुख्यमंत्री के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर ऊर्जा से रोशन हुए घर  राष्ट्रपति के विशेष न्यौता पर गणतंत्र दिवस समारोह पर होंगे शामिल ****

 

रायपुर 12 जनवरी 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर ऊर्जा से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के सदस्यों की जिंदगी बदल गई है। महज एक साल पहले, 2024 की दीपावली के पहले तक इन परिवारों के घरों में अंधेरा था। बिजली की सुविधा से वंचित इन बैगा परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए पीएम जनमन योजना से मुख्यमंत्री के सुशासन में क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा द्वारा सौर ऊर्जा से बैगा परिवार के घरों को रौशनी प्रदान की गई, जिसकी वजह से उनके अंधेरे घरों में रोशनी हुई। विगत कुछ दिनों पहले क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा ने कवर्धा जिले का दौरा किया था, जिस दौरान उन्होंने इन बैगा जनजाति से मुलाकात की और लगाए गए सोलर होम लाइट का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। आपको बता दें की क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 25 बैगा परिवारो‌ के घरो में 300 वॉट क्षमता के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में पहली बार रोशनी पहुंची, जिससे इन परिवारों के जीवन में उजाला आया और इन्होने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

इन बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। यह अवसर न केवल इन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गौरव और सम्मान का पल होगा। महामहिम राष्ट्रपतिद्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारो को आमंत्रित किया गया है। विशेष आमंत्रित बैगा परिवारों में ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा, और ग्राम तेलियापानी की ही बाली बाई बैगा,पति सोनू राम बैगा कुल छः बैगा सदस्य है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त होगा।

राष्ट्रपति से मुलाकात और विशेष रात्रि भोज का अवसर :

कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा। इन परिवारों को

इसके अलावा, ये परिवार प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन और भी अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

बैगा परिवारों ने भावुक होकर बोले यह सपना सच होने जैसा है :

दिल्ली जाने की खबर से इन परिवारों में उत्साह और गर्व का माहौल है। जगतिन बाई बैगा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमें राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा। पहले हमारे गांव में अंधेरा था, लेकिन अब सौर ऊर्जा की वजह से हमारे घर रोशन हैं। यह मुख्यमंत्री और क्रेडा विभाग की बदौलत संभव हुआ है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs