जगदलपुर /////रायपुर जगदलपुर मार्ग पर टोल वसूली को लेकर
रेखचंद जैन ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक सड़क का निर्माण
किए गए एग्रीमेंट के अनुसार नहीं हो जाता टोल टैक्स वसूलना जनता के साथ छल और
बेईमानी है रायपुर जगदलपुर मार्ग अभी भी कई स्थानों पर अधूरा पड़ा है सबसे
महत्वपूर्ण केशकाल घाटी है जहां पर वाहन चलाना बहुत ही दूभर हो गया है रेखचंद जैन का कहना
इसलिए भी लाजमी है कि अक्सर देखा गया है की बिल्ड एंड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बनाई गई सड़कें अधूरी होती हैं
और टोल नाका पहले बन जाता है टोल नाके पर सड़क बनाने वाली कंपनी के बाहुबली सुरक्षा गॉड की ड्रेस पहनकर लोगों को धमकाते
हैं और जबरन टैक्स वसूलते हैं इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए रेखचंद जैन ने कहा है
कि जब तक रोड नियमानुसार किए गए एमओयू के आधार पर नहीं बनती टोल टैक्स नहीं लिया
जाना चाहिए यह मामला जनहित से जुड़ा हुआ है इसलिए सरकार इस
पर तत्काल रोक लगाई नहीं तो आंदोलन किया जाएगा
विधायक जैन ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल से कांकेर और कांकेर से धमतरी के बीच सड़क की हालत अत्यधिक
जर्जर है। सड़क के बड़े- बड़े गडढो के चलते यात्रियों को कष्ट का सामना करना पड़ रहा
है और कई बार दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। केंद्रीय योजना के
अनुसार सड़क का चौड़ीकरण भी नहीं हुआ है। मार्ग को दुरुस्त कराए बिना टोल टैक्स लेना
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की दादागिरी, अदूरदर्शी निर्णय
और इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हज़ारों लोगों के साथ अन्याय है। केंद्र सरकार
को पूरी सुविधायें उपलब्ध कराने के बाद ही टोल टैक्स लेने का फैसला लागू करना था।
विधायक जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिख
कर समूची सुविधा दिए बिना टोल टैक्स न लेने का आग्रह किया जाएगा। इसके बाद भी जनता
के हित में निर्णय नहीं लिया गया तो पुरजोर विरोध किया जाएगा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments