दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

तीन हजार करोड़ से भी ज्यादा के घोटाले में EOW के खात्मे को विशेष न्यायालय ने रद्द किया पूरे मामले की पुनः जांच के निर्देश दिए

AVINASH CHOUBEY 01-01-2025 06:30:49


हाईप्रोफाइल आयकर छापों और काला धन केस के बीच मध्यप्रदेश के नेताओं और अफसरों के लिए एक और चिंताजनक खबर है। खासतौर पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है...

ई-टेंडरिंग घोटाले में इनको बनाया आरोपी...

  • मेसर्स जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड, हैदराबाद के संचालकगण
     
  • दि इंडियन ह्यूम पाईप लिमिटेड, मुम्बई के संचालकगण
     
  • मेसर्स जेएमसी प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड, मुम्बई के संचालकगण
     
  • मेसर्स रामकुमार नरवानी, भोपाल के संचालकगण
     
  • मेसर्स माधव इन्फ्रा प्रॉजेक्ट्स लिमिटेड के संचालकगण
     
  • मेसर्स मैक्स मॅन्टेना माईको जीवी हैदराबाद के संचालकगण
     
  • मध्यप्रदेश जल निगम के टेंडर ओपनिंग अथॉरिटी एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी 
     
  • मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग के टेंडर ओपनिंग अथारिटी एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी
     
  • मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल के टेंडर ओपनिंग अथारिटी एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी।
     
  • मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग भोपाल के टेंडर ओपनिंग अथॉरिटी एवं अन्य संबंधित अधिकारी 
     
  • सुशील कुमार साहू शॉप नम्बर-05, शबरी काम्पलेक्स जोन-2 एमपी नगर भोपाल 
     
  • किरण शर्मा, 116 सनी पैलेस एमपी नगर, भोपाल
     
  • रत्नेश जैन बारंदा नया बाजार, दमोह
     
  • वीरेन्द्र पाण्डेय, निज सहायक तत्कालनी जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कार्यालय मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग भोपाल।
     
  • निर्मल अवस्थी, निज सहायक तत्कालनी जल संसाधन मंत्री कार्यालय मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग भोपाल।
     
  • अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों एवं अज्ञात राजनीतिज्ञों तथा ब्यूरोक्रेटस।
     
  • इसके अलावा EOW की चांज के बाद वरुण चतुर्वेदी, विनय चौधरी, सुमित गोलवलकर, नंदकिशोर ब्रम्हे, मनोहर एमएन, मनीष खरे और
  • हरेश सौरठिया के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। 

2024 का साल जाते-जाते प्रदेश के नेताओं और अफसरों के लिए टेंशन देकर गया है। हाईप्रोफाइल आयकर छापों और काला धन केस के बीच मध्यप्रदेश के नेताओं और अफसरों के लिए एक और चिंताजनक खबर है। खासतौर पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है कि ई-टेंडर घोटाले की फाइलें फिर से खुलने वाली हैं। सबसे पहले आपको यह बता रहा है कि 3000 करोड़ से भी ज्यादा के इस घोटाले में EOW के विशेष न्यायालय ने इस केस के खात्मे को रद्द कर दिया है। साथ ही तमाम नए बिंदुओं के आधार पर फिर से पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अगर इस मामले की सही से जांच होती है तो कई नेताओं और अफसरों का नपना तय है। आइए इस केस के एक- एक बिंदु को विस्तार से समझते हैं। 

...2018 में शिवराज सरकार के दौरान यह घोटाला उजागर हुआ और इसे EOW को सौंपा गया।

  1. 2018 में ही कमलनाथ सरकार के दौरान EOW ने जांच के बाद FIR दर्ज की, जिसमें तत्कालीन जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निज सहायक सहित दर्जनभर से ज्यादा अफसर और कंपनियों को आरोपी बनाया गया। 
  2. 2022 को शिवराज सरकार के दौरान इस मामले में पर्याप्त सबूत न मिलने से मामले में खात्मा लगा दिया गया।
  3. अब EOW कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रामप्रताप मिश्र ने इस खात्मे को रद्द कर दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। 

ई- टैंडर घोटाला 

मप्र का ई-टेंडरिंग घोटाला अप्रैल 2018 में उस समय सामने आया था, जब जल निगम के 3 टेंडर को खोलते समय कम्प्यूटर ने एक संदेश डिस्प्ले किया। इससे पता चला कि टेंडर में टेम्परिंग की जा रही है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर इसकी जांच मप्र EOW को सौंपी गई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया था कि जीवीपीआर इंजीनियर्स और अन्य कंपनियों ने जल निगम के तीन टेंडरों में बोली की कीमत में 1769 करोड़ का बदलाव कर दिया था। ई टेंडरिंग को लेकर ईओडब्ल्यू ने कई कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हुई है। 

2022 में हो गए थे सभी दोषमुक्त

23 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश सिंचाई विभाग के बहुचर्चित ई-टेंडरिंग घोटाले के आरोपियों को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया गया। दरअसल अभियोजन पक्ष घोटाला साबित करने में विफल रहा। बता दें कि इस मामले को लेकर कोर्ट में कुल 35 गवाहों के बयान दर्ज हुए थे। स्पेशल कोर्ट ने आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष अर्थात EOW अपने आरोप साबित करने में नाकाम रहा। 
दरअसल इस घोटाले में  ई-टेंडर के पोर्टल को हैक कर और टेंडर में हेर-फेर कर पसंद की कंपनियों को टेंडर देने का आरोप था। करोड़ों के इस घोटाले में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री और वर्तमान गृहमंत्री के ओएसडी के खिलाफ EOW ने मामला दर्ज किया था। लगभग 3 हजार करोड़ के इस घोटाले में अनेक जगहों पर जांच एजेंसियों ने छापेमारी की थी। वहीं इस मामले में आरोपी पक्ष के वकील प्रशांत हरने ने बताते हैं कि उन्होंने कोर्ट में दलील दी थी कि टेंडर होने के समय ही टेंपरिंग पकड़ ली गई थी। जिन टेंडर्स में टेंपरिंग की गई थी उन्हें निरस्त करके नए टेंडर जारी कर दिए गए थे। इसका मतलब घोटाला हुआ ही नहीं था। पहले ही पकड़ा जा चुका था। 

व्हिसिल ब्लोअर को ही बना दिया गया था आरोपी

इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के तत्कालीन ओएसडी नंदकुमार ब्रह्मे, इस मामले के व्हिसिल ब्लोअर थे। सबसे पहले जल निगम ने ब्रह्मे को ही जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने ही संबंधित कंपनियों को जांच के

लिए लिखा था और उन्हीं पत्रों पर जांच हुई थी। बाद में उन्हीं को आरोपी बना दिया गया था। 

1.  एमपीएसईडीसी (MPSEDC) ने 29 मार्च 2019 को पत्र क्रमांक 6865 के माध्यम से ईओडब्ल्यू को भेजे गए वीपीएन लॉग्स से संबंधित साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत एमपीएसईडीसी से संबंधित पत्रों और जानकारी की प्रतियां मांगी गई हैं।  

2. एमपीएसईडीसी ने 3 मई 2019 को पत्र क्रमांक 419 के माध्यम से भेजी गई जानकारी की सत्यता की पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं। ईओडब्ल्यू को इस पत्र और संबंधित जानकारी की प्रतियां भी प्राप्त करनी होंगी।  

3. पीटी राउटर के आईपी एड्रेस 164.100.196.120 से संबंधित इंटरनेट ट्रैफिक का विश्लेषण करने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाता से जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाने को कहा गया है।  

4. प्रमुख अभियंता कार्यालय से टेंडर लॉग डिटेल प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जुटाने पर जोर दिया गया है।  

5. प्रकरण से जुड़े अन्य सभी सुसंगत साक्ष्यों को संकलित करने का आदेश दिया गया है।  

6. ईओडब्ल्यू को निर्देश दिया गया है कि प्रकरण की मूल फाइल और केस डायरी प्राप्त होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।  

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs