दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ को राज्य बनाकर अटल जी ने दिलाई नई पहचान –अरुण साव

AVINASH CHOUBEY 25-12-2024 21:11:23


अटल जी के सुशासन के सपने को साकार कर रही केंद्र और राज्य सरकार –तोखन साहू

******* पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जयंती पर अटल परिसर के निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा - अटल पथ के नाम से जाना जाएगा बिलासपुर का रिवर-व्यू रोड, चौक का नाम होगा अटल चौक ******

बिलासपुर. 25 दिसम्बर 2024.///  देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर आज बिलासपुर में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अटल परिसर के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने इसका भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर के रिवर-व्यू रोड का नामकरण अटल पथ और चौक का नाम अटल चौक करने की घोषणा की। विधायकगण धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधि

करते हुए कहा कि श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके कारण ही एक नए प्रदेश के रूप में छत्तीसगढ़ को पहचान मिली। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अटल जी की कविता का पाठ करते हुए उन्हें स्मरण किया और कहा कि सुशासन का जो सपना अटल जी ने देखा है, उसे पूरा करने की दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शिता को याद किया।

बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने कार्यक्रम में अटल जी के बिलासपुर प्रवास की स्मृति को साझा किया। उन्होंने कहा कि वे युग पुरूष और लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। ऐसे अद्भुत राजनेता को आज पूरा देश स्मरण कर रहा है। उनके द्वारा देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 20 संविदा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण चौहान, नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अनेक पार्षद, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs