दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नक्सलवाद और आतंकवाद जैसी समस्या को दूर करना ही सच्ची श्रद्धांजलि // मंत्री श्री अमरजीत भगत

Anil Choubey 23-08-2019 13:48:07


पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित स्मरणांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत


रायपुर, //// खाद्य और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित स्मरणांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद जैसी चुनौतीपूर्ण समस्या को समूल दूर करना ही श्री राजीव गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री भगत ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और नागरिकों को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि श्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। उन्होंने टेलीफोन से बात करने के लिए ट्रंककाल बुक कराने और एसटीडी पीसीओ के समय को याद करते हुए कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी श्री राजीव गांधी की ही देन है। श्री राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी को विस्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए और इसकी शुरूआत की। आज भारत संचारक्रांति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। श्री भगत ने कहा कि श्री राजीव गांधी का स्वभाव बहुत ही सहज और मिलनसार था और वे बेहिचक किसी से भी कहीं भी मिल लेते थे। उनका छत्तीसगढ़ से बहुत लगाव था। श्री राजीव गांधी का वनांचल के निवासियों और उनके संस्कृति से गहरा संबंध था। वे छत्तीसगढ़ आए थे और आदिवासियों के संस्कृति को करीब से देखा और उनके कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि देश में संचारक्रांति का श्रेय श्री राजीव गांधी को जाता है।

 

स्मरणांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैय्यर ने कहा कि श्री राजीव गांधी विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे, परन्तु वे फौलादी निर्णय लेने में कभी हिचकते नहीं थे। उनमें राजनैतिक सूझ-बुझ थी और संयम से काम लेते थे। भारत को आर्थिक शक्ति बनाने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। पूर्व अपर मुख्य सचिव श्रीमती इंदिरा मिश्रा ने कहा कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में पौने दो साल कार्य करने का अवसर मिला। श्री राजीव गांधी संवेदनशील, शालीन स्वभाव के व्यक्ति थे। श्री राजीव गांधी ने संचारक्रांति का बीज बोया। उन्होंने देश में नवोदय विद्यालयों की शुरूआत की। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एस.के. पाण्डेय, संस्कृति विभाग के संचालक श्री अनिल कुमार साहू ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पद्मश्री भारती बंधु, पद्मश्री अरूण शर्मा, श्री दिलीप षडंगी, पूर्व मुख्य सचिव श्री एस.के. मिश्रा, पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुशील त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs