दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 134 करोड़ रूपए के 121 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Anil Choubey 20-08-2019 11:27:24


ग्राम-सुराज एवं वनाधिकार मड़ई का आयोजन दुगली में आज

रायपुर, // पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की स्मृति में नगरी विकासखण्ड के वनांचल दुगली में आयोजित ’ग्राम-सुराज एवं वनाधिकार मड़ई में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 20 अगस्त को शिरकत करेंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दुगली में आयोजित कार्यक्रम में वे एक अरब 34 करोड़ 52 लाख 63 हजार रूपए के कुल 121 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें एक अरब 20 करोड़ 95 लाख तीन हजार रूपए के 86 कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ 57 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पण कार्यों में सेतु निगम उप संभाग धमतरी द्वारा कुल 40 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के पांच विकास कार्य शामिल हैं। इनमें 10 करोड़ रूपए की लागत से सोंढूर नदी में मारागांव-गरियाबंद मार्ग पर बने 360 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल निर्माण और नौ करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से खारून नदी पर सेमरा-कौही मार्ग में बने ढाई सौ मीटर लंबे पुल निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 36 करोड़ 62 लाख 78 हजार रूपए की 38 विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 18 करोड़ 34 लाख 57 हजार रूपए के तीन कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 10 करोड़ 59 लाख 72 हजार रूपए के छः कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा नौ करोड़ 95 लाख 40 हजार रूपए के नौ कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दो करोड़ 15 लाख तीन हजार रूपए की लागत के पांच कार्य, जनपद पंचायत कुरूद के एक करोड़ 20 लाख 76 हजार रूपए के नौ कार्य, जनपद पंचायत मगरलोड के 87 लाख नौ हजार रूपए के नौ कार्यों, कृषि विभाग के 46 लाख 68 हजार रूपए के दो कार्यो का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 13 करोड़ 57 लाख 60 हजार रूपए के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें कृषि विभाग के चार करोड़ 72 लाख 57 हजार रूपए के 18 कार्य, लोक निर्माण विभाग के चार करोड़ 69 लाख 78 हजार रूपए के पांच कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दो करोड़ 78 लाख 93 हजार रूपए के सात कार्य, वन विभाग के 87 लाख 62 हजार रूपए के चार कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 48 लाख 70 हजार रूपए के एक कार्य शामिल हैं। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण भी कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs