दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

IDFC बैंक का टीम लीडर देता था इन्फॉर्मेशन; विदेशी एक क्लाइंट पर देते थे 25% कमीशन ** आगरा पुलिस ने 110 करोड़ की ठगी करने वाले पकडे़

AVINASH CHOUBEY 07-12-2024 12:53:57


आगरा /// डिजिटल अरेस्ट और आईपीओ में इनवेस्ट कराने के नाम पर ठगी का गोरखधंधा चल रहा है। आगरा में पकड़ गए साइबर ठगों ने पूरे देश में अब तक 239 से 110 करोड़ की ठगी की है। पूछताछ में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है।

ये लाेग पहले डराते हैं। अगर इससे काम नहीं बना, तो शेयर के नाम पर ठगते हैं। इनके आका सारा पैसे अपने अकाउंट में मंगवाते थे। इसके बाद उसे विदेशी करेंसी में बदलकर भेज देते थे। इसमें एक IDFC बैंक दिल्ली का एक टीम लीडर भी शामिल था।

IDFC बैंक दिल्ली का एक टीम लीडर

विदेश से नेटवर्क हो रहा ऑपरेट 

ठगी का सारा खेल विदेशों से चल रहा है। दुबई, वियतनाम, कंबोडिया, हांगकांग में इनके आका रहते हैं। वहां से ये लोगों को कॉल करते हैं। इसके बाद किसी को ह्यूमन ट्रैफिकिंग, तो किसी को रेप जैसे मामले में फंसाने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट करते हैं।अब नया तरीका शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमवाने का लालच दिखाकर ठगने का है। आगरा में पिछले दिनों में इन्होंने ऐसे ही दो लोगों को अपना शिकार बनाया।

भारत में बना रखे हैं एजेंट पकडे़ गए आरोपियों ने पुलिस को बताया-वो लोग विदेशों से ठगी करने वाले गैंग के एजेंट हैं। उनका मुखिया नेपाल निवासी प्रेम साउद है। वो यहां पर एजेंट बनाता है। उसका काम केवल रुपए ट्रांसफर कराने के लिए बैंक अकाउंट खुलवाने का है।

ये लोग गरीब और मजदूर किस्म के लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। उनके अकाउंट खुलवाकर उसका एक्सेस अपने पास ले लेते हैं। अकाउंट खुलवाने के एवज में उन्हें रुपए देते हैं। इसके बाद इन अकाउंट का प्रयोग ठगी की रकम को ट्रांसफर कराने में करते हैं।

एक ठगी पर मिलता है 25% कमीशन 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया-विदेशों से जब ठगी होती है, तो रकम खाते में आती है। इनका काम होता है कि उस रकम को ये विदेशी करेंसी में बदलवा कर उसे ठगों को ट्रांसफर करते हैं। इसके एवज में इन्हें 20 से 25% का कमीशन मिलता है।

उसका काम बैंक अकाउंट खुलवाने में प्रेम साउद की मदद करना था। वो बिना वैरिफिकेशन के खाते खुलवा देता था। इसके एवज में 5 हजार रुपए लेता था।

एजेंटों का लीडर नेपाल निवासी प्रेम साउद बेहद शातिर है। वो नेपाल में रहकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि वो करीब 500 लोगों को अलग-अलग देशों में भेज चुका है। 2015 में वो दिल्ली आया था। उसका एक दोस्त विदेश में रहकर साइबर क्राइम गिरोह से जुड़ा है।

उसके कहने पर ही उसने यहां के बैंक अकाउंट उसे बेचना शुरू किया। वो ऐसे लोगों को तलाशता है, जिनको रुपए की जरूरत होती है। ऐसे ही एक व्यक्ति इमरान के खाते में 10 करोड़ रुपए जमा करवाए।

ये पकडे़ गए

 पुलिस ने अशोक विहार गाजियाबाद के इमरान, नांगलोई दिल्ली के प्रेम साउद, रोहिणी दिल्ली के रवि कुमार, बिहार के अकबर और फर्रुखाबाद के अश्विनी कुमार को गिरफ्तार किया था। नेपाली सरगना प्रेम साउद ने अपना आधार कार्ड हरियाणा का बनवा रखा है।

आधार कार्ड में अपना पता केशव मोड़, गली 5ए, शास्त्री नगर जिला रोहतक दे रखा है। पासपोर्ट नेपाल के पते पर है। नेपाल में उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं होने के चलते वह आराम से देश-विदेश की यात्राएं करता है।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs