जगदलपुर 29/11/2024 // नगरनार स्टील प्लांट के मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का मामला अब काफी हद तक साफ हो गया है. सूत्रों के अनुसार बस्तर विकास प्राधिकरण की विष्णु देव साय सरकार की पहली बैठक में यह मुद्दा गरमाया था की नगरनार स्टील प्लांट को CSR मद से सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को बनाना था और बस्तर की जनता की सेवा करनी थी | मामला जनहित का था, सो मुख्यमंत्री ने भी नाराजगी जाता दी यह खबर अखबारों की सुर्खियां बनी कांग्रेस के विधायकों ने इस मामले को काफी तूल दिया |
मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए सरकार ने सन 2010 में 8,26 हेक्टेयर जमीन नगरनार स्टील प्लांट के मैनेजमेंट को हॉस्पिटल बनाने के लिए आवंटन की जिसका करीब 6 करोड रुपए नगरनार स्टील प्लांट ने छत्तीसगढ़ शासन के खाते में भी भुगतान कर दिया .इस बीच नगरनार स्टील प्लांट ने बाउंड्री वाल भी बना दी सरकार ने आने जाने के लिए एप्रोच रोड भी बना दी गई एप्रोच रोड के दोनों तरफ जगदलपुर के धनाढय नेताओं ने बड़ी संख्या में वंहा जमीनों को खरीद लिया |
इस अस्पताल को चूँकि CSR मद से बना था सीएसआर फंड को लेकर जो गाइडलाइन है उसमें लिखा हुआ है कि कंपनी अपने मुनाफे में से निश्चित फंड निकाल कर ही जनहित में विकास करेगी सन 2010 में नगरनार स्टील प्लांट शुरू ही नहीं हुआ था, इसलिए सी एस आर फंड्स की उपलब्धता न होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया |
.jpg)
जगदलपुर में मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की जरूरत महसूस करते हुए, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन ने मिलकर जगदालपुर के डिमरापाल में एक मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निर्माण कर दिया और वह सुचारू रूप से कार्यरत है एक ही जिले में दो-दो सुपर हॉस्पिटल के होने का कोई औचित्य नहीं है, इसलिए नगरनाल स्टील प्लांट द्वारा बनाए जाने वाला मल्टी सुपर हॉस्पिटल अभी भी ठंडे बस्ते में ही है इसका कारण यह भी है की नगरनार स्टील प्लांट को चालू हुए अभी 2 वर्ष ही हुए हैं और वह अभी पूरी तरह से अपनी कैपेसिटी के अनुसार चल भी नहीं रहा है प्लांट को मुनाफा नहीं होने के कारण सीएसआर फंड की उपलब्धता भी नहीं है |
अब इस मामले में हमारे संवाददाता द्वारा जब स्थल निरीक्षण किया गया तो पता चला कि जंहा नगरनार स्टील प्लांट का मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनना था उसकी एप्रोच रोड के दोनों जिन नेताओं ने बड़ी-बड़ी जमीन खरीदी हुई थी उन्ही के पेट में भरी दर्द है, की चूँकि हॉस्पिटल अब वहां नहीं बन रहा है तो उनकी जमीन कीमतें बहुत तेजी से गिर गई है, इसको लेकर स्थानीय नेता और व्यापारी इस मामले में बीच-बीच में सरकार को गुमराह करते रहते हैं ,विवादों के बीच अब खबर यह भी है कि सरकार और नगरनार स्टील प्लांट मिलकर अब डिमरापाल सुपर हॉस्पिटल जगदालपुर को चलाने की तैयारी कर रहा है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments