रायपुर .. पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा के भाई हरविंदर
सिंह होरा ने खुद को गोली मारी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई थे हरमिंदर गोल बाजार थाना
पुलिस मौके पर
रायपुर- पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के भाई हरविंदर सिंह होरा उर्फ पप्पू होरा ने आज शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यूनियन क्लब की पार्किंग में उन्होंने अपनी कार में ही खुद को गोली मार ली.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस विवेचना में जुट गई है.
हालांकि पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि पप्पू होरा पिछले कई साल से लीवर के कैंसर से पीड़ित थे. पिछले साल ही उनका लीवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था. पिछले दिनों वह सिंगापुर से ईलाज कराकर लौटे थे. ऐसे में माना जा रहा है कि स्वास्थ्यगत कारणों से उन्होंने अपने आप को गोली मार ली.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments