रायपुर,/ महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर
स्थित मुक्ताकाश मंच मंे संस्कृति विभाग द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर सांध्यकालीन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों एवं कोपलवाणी रायपुर के
दिव्यांग बच्चों द्वारा देश प्रेम गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। राज्यपाल सुश्री
अनुसुईया उइके द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्यपाल
ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर सुश्री उइके ने
महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की
मूर्ति का अनावरण किया।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलालेख पर पुष्पांजलि भी
अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष
श्री धरमलाल कौशिक, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति विभाग के
सचिव श्री अविनाश चंपावत, संचालक अनिल कुमार साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा परिसर स्थल कला-वीथिका मंे विभाग के सहयोग
से निर्मित डे बेबी केयर सेंटर एवं कोपलवाणी के दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाई गई
चित्रकला का भी अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
पद्मश्री डॉ. महादेव पांडे का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा
गांधी केन्द्रित भजन एवं देश प्रेम गीतों की प्रस्तुति की शुरूआत कोपवल्ली के
मूक-बधिर बच्चों द्वारा किया गया। सुश्री गरिमा दिवाकर, श्री मदन चौहान, पद्मश्री डॉ. भारती
बंधु, श्री राकेश तिवारी, पद्मश्री अनुज शर्मा एवं पद्मश्री
ममता चन्द्राकर ने अपनी प्रस्तुतियों से मुक्ताकाशी मंच मंे उपस्थित दर्शकों का मन
मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार
प्रदर्शन संचालक अनिल कुमार साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य
नागरिकगण, कलाकार एवं विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments