एक्सप्रेस-वे
मामले में मूणत समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत
0 रायपुर पश्चिम के विधायक विकास
उपाध्याय ने की शिकायत
0 सिविल लाइन थाने में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्य कर्ता
रायपुर
/// बीजेपी शासन के कद्दावर नेता राजेश
मूढ़त
नगरी
प्रशासन और पीडब्ल्यूडी मंत्री की
हैसियत से दोनों कार्यकाल
मलाईदार विभागों के मंत्री थे राजेश मूढ़त डॉ रमन की सरकार मैं उनके
चहेते मंत्रियों में से एक हैं, राजेश मूढ़त ने छोटी सी प्रिंटिंग प्रेस से अपने व्यवसाय की शुरुआत के और आज
अरबों की संपत्तियों के घोषित अघोषित
मालिक हैं जनता यह जान रही है कि यह पैसा मंत्री
पद के दुरुपयोग से ही कमाया गया है पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार के पराकाष्ठा रही
है वही नगरी निकायों में भी भ्रष्टाचार कुछ कम नहीं रहा है जानकार बतलाते हैं रतलाम, राजस्थान के अलावा बड़ी संपत्तियों महाराष्ट्र में भी इन्वेस्टमेंट किया
गया है
चतुर
मंत्री ने छत्तीसगढ़ में किसी भी
तरह का इन्वेस्टमेंट नहीं किया है पश्चिम
विधानसभा के रहने वाले राजेश मूणत को अच्छे से जानते हैं उनका कहना है कि इतने
छोटे से कार्यकाल में अकूत संपत्ति हासिल कैसे की गई जब जांच शुरू हुई है तो जांच
इस पर भी होना चाहिए|
कथित सीडी
कांड के हीरो राजेश मूरत
के भ्रष्टाचार की श्रंखला
में स्काईवॉक भी है हर 3 महीने में उसकी कीमत कैसे बड़ी यह भी जांच के दायरे में आना चाहिए , राजेश मूणत को डॉ रमन सिंह के दत्तक पुत्र का दर्जा प्राप्त था उसका भरपूर फायदा मंत्री जी हर मोड़ पर
लेते रहे सबसे अधिक मलाईदार
विभागों के मंत्री रहे कई तरह के भ्रष्टाचार किए मंत्री जी का सिंडिकेट था उन्हीं ठेकेदारों को उन्हीं सप्लायरओं को पूरे छत्तीसगढ़ में
काम दिया जाता था इसकी शिकायत कई बार मुख्यमंत्री से भी की गई कैबिनेट में भी यह
मुद्दा उठा लेकिन क्योंकि
दत्तक पुत्र थे इसलिए सब माफ था
एक्सप्रेस वे तो एक बानगी है राज्य
सरकार की सड़कों की हालत हर बरसात में जो देखी जा सकती है उसी से पता चल जाएगा की जनता की गाढ़ी कमाई का कैसा दुरुपयोग किया गया है|
एक्सप्रेस वे हुई अनियमितता को लेकर रायपुर
पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री
राजेश मूणत समेत कई लोगों के खिलाफ थाने में
लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। विधायक श्री उपाध्याय ने निर्माण एजेंसी विभागीय
अफसर एवं कुछ जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले
में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दोपहर
करीब 3:30 बजे सिविल लाइन थाना पहुंचे। श्री
उपाध्याय ने कहा की निर्माण एजेंसी से जुड़े लोगों ने स्वयं के लाभ के लिए विधि
विरुद्ध कार्य किए हैं। इस निर्माण में गुणवत्ता और मापदंड की अनदेखी की गई है।
कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने की मंशा से मापदंडों को दरकिनार कर राज्य को आर्थिक
क्षति पहुंचाया है। साथ ही राज्य के लाखों लोगों की जान को खतरे में डाला है। 12 किलोमीटर क्या एक्सप्रेस-वे रायपुर
रेलवे स्टेशन से फाफाडीह चौक होते हुए ग्राम केंद्री अभनपुर तक गया है। इसमें कुल 5 फ्लाईओवर बने हैं। जिसमें से लाखों
लोगों की आवाजाही होती है। निर्माण एजेंसियों के इस कृत्य से राज्य की जन धन की
हानि हुई है। लोकार्पण से पूर्व ही फ्लाईओवर और एक्सप्रेस-वे की सड़कें धसक गई।
इससे देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ की ख्याति को क्षति पहुंची है। इस पूरे निर्माण
में लापरवाही बरतने बालों में लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री राजेश मूरत,
1.m/s आयरन ट्रेंगल लिमिटेड
2.कंसल्टेंट -m/s लियॉन इंजीनियरिंग कंसल्टेंट
3.मैनेजिंग डायरेक्टर(MD) श्री अनिल रॉय
4जनरल मैनेजर(GM) श्री जी एस सोलंकी( rtd ENC PWD)
5. डिप्टी जनरल मैनेजर श्री जतिन सिंह
इरीगेशन डिपार्टमेंट
6 प्रोजेक्ट मैनेजर(PM) श्री एस सी आर्या (RES डिपार्टमेंट)
7 असिस्टेंट मैनेजर नीलेश दत्त भट्ट pwd शामिल है। विकास
उपाध्याय ने कहा उच्चस्तरीय जांच होने पर
कई लोगों के चेहरे बेनकाब होंगे। उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर इन
लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना करने की मांग की। श्री उपाध्याय के साथ
रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी रहे कन्हैया अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में
कार्यकर्ता मौजूद थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments