यातायात पुलिस रायपुर ने मंगाई 20 नग स्वाइप मशीन
रायपुर /// वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री आरिफ शेख के निर्देशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की विरुद्ध ई भुगतान कार्रवाई हेतु यातायात पुलिस द्वारा 20 मिनट स्वाइप मशीन मंगाई गई है तथा यातायात में पदस्थ अधिकारियों को ऑपरेटिंग करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया!
कल दिनांक से यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई भुगतान के माध्यम से चालानी कार्यवाही करना प्रारंभ करेगी, जिन उल्लंघन करता वाहन चालकों के पास एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड नहीं होगी उनका वाहन जप्त कर चालान माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा
अपील वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें नो पार्किंग पर वाहन खड़ी ना करें!




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments