नरेन्द्र कुमार वर्मा (दिव्यदूत ब्यूरो चीफ नई दिल्ली)...
.नई दिल्ली.25/09/2024// हरिजन सेवक संघ व्दारा आयोजित सद भावना सम्मेलन के दूसरे दिन रायपुर के सांसद बृज मोहन अग्रवाल ने कहा आज भी महात्मा गांधी के विचार सारी दुनिया को राह दिखा रहे हैं। दिल्ली के हरिजन सेवक संघ मुख्यालय में आयोजित इस सद्भावना सम्मेलन में देशभर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा गांधी जी के विचारों को आज हमे जन जन तक लेकर जाना है।

बृज मोहन अग्रवाल ने कहा गांधी जी के विचार भारत के हर युवा को जन सेवा के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा भारत की शिक्षा व्यवस्था में गांधी जी विचार आज भी बच्चों को जीवन में समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा इस आश्रम में गांधी जी ने रह कर कार्यं किया आज इस धरती पर आकर मैं धन्य हो गया। इससे पहले हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर शंकर कुमार सान्याल ने शाल प्रदान कर उनका स्वागत किया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments