मुख्यमंत्री ने रोपा पीपल का पौधा
दंतवोड़ा//// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय दंतवोड़ा में
दो नई एम्बुलेंस का लोकार्पण कर चाबी सौंपी। जिसके तहत एक एम्बुलेंस मातृ-शिशु
अस्पताल गीदम और एक एम्बुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदनार में सेवायें
देगी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम,उ़द्योग मंत्री श्री
कवासी लखमा, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज,
विधायक श्री मोहन मरकाम, विधायक द्वय एवं
उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री विक्रम मंडावी और श्री सन्तराम नेताम, विधायक जगदलपुर श्री
रेखचन्द जैन, पूर्व विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा और केशकाल श्रीमती
फूलोदेवी नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने रोपा पीपल का पौधा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय दंतवोड़ा के पुलिस
लाईन कारली में शहीदों की स्मृति में पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा
मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पीपल, सांसद श्री दीपक बैज ने कदम, विधायक श्री मोहन
मरकाम ने मौलश्री का पौधा रोपा। इस अवसर पर विधायक द्वय एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास
प्राधिकरण श्री विक्रम मंडावी और श्री सन्तराम नेताम, विधायक श्री
रेखचन्द जैन, पूर्व विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा और श्रीमती फूलोदेवी
नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments