दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री जनदर्शन में जरूरतमंदों को तुरंत राहत

Administrator 19-09-2024 19:45:29


रायपुर, 19 सितंबर 2024 //// प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात के साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन प्रारंभ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समूह में आए लोगों से मिलकर सुन रहे उनकी समस्याएं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लोक दर्शन एवं कलश नृत्य परिवार भिलाई के कलाकारों ने छायाचित्र भेंट की।सांस्कृतिक संस्था लोक दर्शन से जुड़ी लोक कलाकार दीपशिखा श्रीवास ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को 2015 में रायगढ़ ज़िले में राज्योत्सव के दौरान की फोटो फ़्रेम सौंपी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय की जनता के प्रति आत्मीयता लोगों को उनसे जोड़ती है।लोक दर्शन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष संस्था से संबंधित माँग भी रखी।जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की। मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।

: जनदर्शन मंच पर जाने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांगजनों से मुलाक़ात की।

दिव्यांगजनों की समस्या को सुनते हुए त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21 वर्ष) और लीलाशंकर साहू (37 वर्ष) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरीचलित वाहन, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69 वर्ष) निवासी रायपुर को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27 वर्ष) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच एवं विवेक शर्मा (37 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर प्रदान किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले को वाद्य यंत्रों की खरीदी के लिये तत्काल मिली 15 हजार रुपये की सहायता राशि। जनदर्शन में पहुंचे विवेक ने मुख्यमंत्री से वाद्य यंत्र खरीदने मांगा सहयोग। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कलाकार विवेक को चेक सौंपकर बढ़ाया हौसला।

राजधानी रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक 8 वर्ष की उम्र से ही ढोलक बजाने में पारंगत हैं । विवेक बचपन से ही गायन वादन में विशेष रुचि रखते हैं ।

जनदर्शन : आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजूराम वाचम को मुख्यमंत्री के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल घर से हीरापुर आईटीआई जाने के लिए 11 किलोमीटर का सफर करते हैं राजू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों बीजापुर के रहने वाले राजूराम वाचम को जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिली। वे कंप्यूटर ट्रेड में आईटीआई कर रहे हैं।  पोलियो के कारण चलने उन्हें दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री से मिल कर उनकी यह तकलीफ अब काफी हद तक आसान हो गई है। इससे राजू राम काफी खुश है। अब उनके लिए हीरापुर आईटीआई का 11 किलोमीटर का सफर आसान हो जाएगा। दरअसल राजूराम बीजापुर के रहने वाले हैं। जन्म के तीन वर्ष बाद ही उन्हें पोलियो हो गया था। बीजापुर से बारहवीं तक की पढ़ाई करने के बाद आईटीआई करने रायपुर आए हैं। रायपुर में राजूराम सुंदरनगर में रहते हैं, जहां से हीरापुर आईटीआई की दूरी 11 किलोमीटर है। राजूराम ने पिछले जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्रायसायकल के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री ने राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान करने की तत्काल स्वीकृति दे दी थी। जिसके तहत आज राजूराम को   मोटराइज्ड ट्रायसायकिल प्रदान की गई।

45 वर्षीया दुर्गेश नंदिनी राठौर रायगढ़ जिला खरसिया विकासखंड घघरा ग्राम पंचायत निवासी हैं, जो बौनेपन से ग्रसित हैं, साथ ही बेसहारा भी है। इन्होंने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सब्जी बाड़ी, मछली पालन के लिए जमीन पट्टे की मांग की है, उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs