स्थानीय संपादक
रायपुर नगर निगम एमआईसी की बैठक खत्म
***** 10 अतिरिक्त AC बस स्टॉपेज को मंजूरी रायपुर नगर निगम एमआईसी की बैठक खत्म अभी कहां कहां बनना है, जगह तय नहीं स्विपिंग मशीन का एरिया बढ़ाया जा रहा अब शहर के तीन चौथाई एरिया को कवर करेगा अभी एक है, तीन और नए बढ़ाया जाएगा सड़कों के मरम्मत के लिए 12 करोड़ स्वीकृत सफाई के लिए अब जोनवार टेंडर होंगे C मार्ट की संचालित दुकानों का होगा नया टेंडर टाटीबंध से तेलीबांधा तक के बनेगा फ्लाईओवर कुछ चुनिंदा सडकें बनेंगी गौरव पथ ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी मुक्तिनितिन गडकरी से मिले थे महापौर ऐजाज़ ढेबर.केंद्रीय मंत्री ने महापौर को दिया आश्वासनमांगें मानने पर गडकरी का महापौर ने जताया आभार मंत्री गडकरी ने एनएचएआई को लिखा पत्रकई सड़कों पर तुरंत काम करने के दिए निर्देश1 सितंबर को केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर महापौर एजाज ढेबर ने दी थी जानकारी 20 एजेंडे एमआईसी में पास किए गए 15 वें वित्त के कुछ कामों को रोका गया ****

रायपुर 14/09/2024/// 'नितिन गडकरी जी ने महापौर ऐजाज़ ढेबर के माध्यम से सुनी रायपुर शहर की मांग विगत दिनों अपने मॉस्को अंतराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट समिट से लौटे महापौर ऐजाज़ ढेबर जी ने भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर ऑफिस में 1 सितंबर को मुलाकात कर रायपुर में हो रही भीषण ट्रैफिक समस्याओं से अवगत कराया। इस चर्चा के दौरान महापौर ऐजाज़ ढेबर ने एक पत्र के माध्यम से टाटीबंध से तेलीबांधा तक के फ्लाईओवर और कुछ चुनिंदा सडकों को गौरव पथ बनाने की मांग राखी। भगत सिंह चौके से शंकर नगर मार्ग घड़ीचौक से रेलवे स्टेशन मार्ग कटोरातालाब से शैलेन्द्र नगर मार्ग लाखे नगर से बुढ़ेश्वर मंदिर मार्ग श्री गडकरी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एन एच ए आई को पत्र लिख उपयुर्क्त मांगो पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए और महपौर ऐजाज़ ढेबर को इस बात की सूचना अपनी ऑफिशियल ई मेल आईडी से भी दी। इस मांग को श्री गडकरी द्वारा संज्ञान में लेने पर महापौर जी ने अपना आभार भी व्यक्त किया है।
0 नगर निगम एमआईसी की बैठक में 23 विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, सफाई व्यवस्था के टेंडर जोनवार करने सहमति, निराश्रित पेंशन, परिवार सहायता के प्रकरण स्वीकृत, रोड स्वीपिंग मशीन की संख्या दायरा बढ़ाने सहमति, प्रस्ताव सामान्य सभा में रखने निर्देश,0
रायपुर - आज नगर निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्री एजाज ढेबर की अध्यक्षता एवं आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा, एमआईसी सदस्य सर्वश्री ज्ञानेष शर्मा, नागभूषण राव, सुन्दर लाल जोगी, आकाष तिवारी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेष चन्नावार, सहदेव व्यवहार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल, श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्यअभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, जोन कमिष्नरगणों, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, श्री इमरान खान, कार्यपालन अभियंताओं, विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई । बैठक में 23 विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा की गई। सभी विषयों पर विचार - विमर्ष कर विषयवार आवष्यक निर्देष दिये गये।एमआईसी द्वारा वार्डवार के स्थान पर जोनवार सफाई व्यवस्था का टेंडर करने सहमति व्यक्त की गयी. रोड स्वीपिंग मशीन की संख्या 4 से बढ़ाकर 7 करने, दायरा 85 किलोमीटर से अतिरिक्त 62-63 किलोमीटर बढ़ाने, टेंडर अवधि बढ़ाने सहमति व्यक्त की गयी एवं प्रस्ताव को सामान्य सभा में चर्चा हेतु रखने के निर्देश दिए गए. 193 पात्र प्रकरण निराश्रित पेंशन योजना एवं 38 पात्र प्रकरण परिबार सहायता योजना में स्वीकृत किये गए.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments