दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

दो पीढ़ियों का सपना हुआ साकार, कमार परिवारों की बदली जिंदगी

AVINASH CHOUBEY 09-09-2024 12:46:31


पीएम जनमन आवास योजना से संवर रहे हैं सपने,सास-बहू को मिला अपना पक्का घर

रायपुर ,9 सितंबर 2024  //// बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत अंतिम छोर में स्थित वनांचल ग्राम बल्दाकछार की निवासी 76 वर्षीय चंदा बाई कमार और उनके पति मंगल सिंह कमार (80 वर्ष) का जीवन आर्थिक रूप से काफी संघर्षमय रहा। लिहाजा पक्का मकान उनके लिए एक सपने की तरह था लेकिन पीएम जनमन आवास योजना से आज उनका खुद का पक्का मकान हो गया है। वे कहते है कि उनके संघर्षपूर्ण जीवन का अंत एवं दो पीढ़ियों का सपना आज पीएम जनमन आवास योजना से पूरा हुआ है।

जिंदगी भर मजदूरी करके जैसे-तैसे अपनी जिंदगी का गुज़ारा करने वाले इस दंपति के पास इतने साधन नहीं थे कि वे खुद का पक्का मकान बना सकें। बरसों से झोपड़ी में रहते हुए उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे,लेकिन एक सपना हमेशा उनके दिल में जिंदा था-अपने पक्के मकान का सपना। हालांकि वक्त ने एक नया मोड़ तब लिया जब पीएम जनमन आवास योजना के तहत उन्हें अपना पक्का मकान बनाने का मौका मिला। चंदा बाई और उनके पति के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं थी। अब वे एक सुरक्षित और पक्के घर में रहने का सपना पूरा होते देख पा रहे हैं। चंदा बाई कहती हैं-"हमने कभी सोचा भी नहीं था कि इस उम्र में हम अपना खुद का मकान देख सकेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हमारा सपना सच कर दिखाया है।"

बहु का परिवार भी हुआ लाभांवित

श्रीमती चंदा बाई कमार की बहु श्रीमती बुधार बाई कमार ने दो साल पहले किशुन लाल से शादी की थी। हालांकि कुछ समय बाद वे अलग होकर अपने परिवार के साथ रहने लगीं। बुधार बाई और उनके पति बांस से झाडू,टुकना, सूपा आदि बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटी बबली जो कक्षा 7वीं में पढ़ रही है और बेटा शिवम जो अभी सिर्फ एक साल का है। बुधार बाई का परिवार भी पीएम जनमन आवास योजना से लाभांवित हुआ है। इस योजना के तहत उन्हें भी पक्का मकान मिला। जिससे उनका जीवन अब और अधिक खुशहाल हो गया। अब बुधार बाई अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित और सुंदर घर में रहती हैं। वह कहती हैं "इस योजना ने हमें न सिर्फ छत दी बल्कि हमारे जीवन में स्थिरता और सम्मान भी दिया।"

दो पीढ़ियों का सपना हुआ पूरा

चंदा बाई और बुधार बाई,दोनों की कहानी यह साबित करती है कि पीएम जनमन आवास योजना ने केवल मकान ही नहीं बल्कि उनके जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान भी लाया है। सास और बहु दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सपनों को हकीकत में बदलने में यह योजना मील का पत्थर साबित हुई है। चंदा बाई ने गर्व के साथ कहा, "इस उम्र में अपने खुद के घर में रहना हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है, हमे दो पीढ़ी बाद पक्का घर मिला।वहीं बुधार बाई ने कहा "यह योजना हमारे बच्चों के भविष्य के लिए भी एक मजबूत नींव है।

 

 

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs