रायपुर 08/09/2024/// खुलवाकर उसमें करोड़ो के ट्रांजैक्शन मामले में पुलिस ने एक बार फिर नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है , इससे पहले पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड पर लिया था, पुलिस रिमांड में अब आरोपियां नए-नए राज उगल रही है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा नई गिरफ्तारियां भी संभव है
आपको बता दे भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, पीड़िताओ ने बताया था की शोभा ठाकुर ने सभी गरीब महिलाओं को काम दिलाने का झांसा दिया था ,शोभा ठाकुर ने कहा था कि वह सिलाई बुनाई के काम के अलावा आचार बनाने का काम एवं अन्य काम दिला सकती है, इसके अलावा महिलाओं को सिलाई मशीन भी उपहार स्वरूप दिया जाएगा, इसके लिए उसने पहले सभी महिलाओं को अपनी संगठन का सदस्य बनाया, इसके बाद शोभा ठाकुर ने लालपुर के निजी बैंक कर्नाटका बैंक में सभी महिलाओं के खाता खुलवाया था, खाता खुलवाने के बाद शोभा ठाकुर ने महिलाओं के बैंक खाता,एटीएम अपने पास रख लिया, इसके अलावा उसने महिलाओं के नाम से नया सिम भी इशू कराया था और यह सिम भी अपने पास रख लिया था, लगभग एक डेढ़ महीना होने के बाद भी जब महिलाओं को कोई काम नहीं मिला और ना ही सिलाई मशीन मिली, तो उन्होंने शोभा ठाकुर से संपर्क किया इसके बाद से शोभा ठाकुर उन्हें चक्कर कटवा रही थी तब पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी,
वहीं पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामले की विवेचना प्रारंभ की और जब बैंक से जानकारी ली गई तो सभी महिलाओं के खाते में करोड़ों के ट्रांजैक्शन मिले इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शोभा ठाकुर को गिरफ्तार कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया, रिमांड में पूछताछ के दौरान शोभा ठाकुर ने खुलासा किया है कि उसने सभी बैंक खातों को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था , इसके एवज में उसे निश्चित राशि मिल रही थी, शोभा ठाकुर ने बताया कि बैंक खातों को बेचने के अलावा बैंक खाता ,एटीएम और सभी सिम भी किसी अन्य व्यक्ति को दिया गया है, फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति का खुलासा नहीं कर रही है जिसने बैंक खाते और सारे सिम खरीद कर अपने पास रखे हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खाते में रकम अलग-अलग स्थान से आई है और पूरी संभावना है कि रकम ऑनलाइन सट्टे की है, फिलहाल इस मामले की विवेचना जारी हैराजेश देवांगन,सीएसपी,पुरानी बस्ती ने बताया दूसरी ओर इस पूरे मामले में अब बैंक प्रबंधन भी घिरते नजर आ रहा है,,,,, क्योंकि जिन महिलाओं के खातों में करोड़ों के ट्रांजैक्शन हुए हैं वे सभी गरीब तबके की महिलाएं हैं एक साथ इतने सारे खाते खुलवाते समय बैंक के अधिकारियों ने क्यों पूछताछ नहीं की यह भी जांच का विषय है इसके अलावा महिलाओं के खाते खुलवाते समय कौन गैरेंटर थे इसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है,,,,,इसके अलावा बैंक अधिकारियों के साथ शोभा ठाकुर के सांठगांठ से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है पुलिस इसका भी पता लगा रही है कि कौन से बैंककर्मी से शोभा ठाकुर की नजदीकियां थी,
बहरहाल इस खुलासे के बाद यह भी साफ हो गया है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा सहित दूसरे ऑनलाइन सट्टे का कारोबार अब भी छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ फल फूल रहा है,अब देखना है कि शोभा ठाकुर से रिमांड में पूछताछ के बाद पुलिस क्या नया खुलासा करती है,




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments