रायपुर,//////शहीद भगत सिंह पूर्व माध्यमिक शाला पंडरी एवम् बी पी पुजारी
स्कूल के 37 बच्चों ने टाउन हाल में आयोजित प्रदर्शनी गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को
देखी। बच्चों ने बताया कि उन्हें प्रदर्शनी में नरवा गरवा घुरवा बारी के बारे में
जानकारी मिली। सातवीं कक्षा के पलक गुप्ता सहित अन्य बच्चों ने बताया कि प्रदर्शनी
में नई सरकार की योजनाओं के साथ-साथ अमर शहीदों के बारे में बहुत अच्छी जानकारी
मिली। आठवीं कक्षा के हिमांशु यादव एवं अन्य बच्चों ने प्रदर्शनी देखकर महात्मा
गांधी जी का छत्तीसगढ़ आगमन और उनके द्वारा चलाए गए आंदोलन के बारे में पता चला।
बच्चों ने एक स्वर से बताया कि उन्हें प्रदर्शनी में नई नई बातों के बारे में
जानकारी मिली।
शहीद भगतसिंह स्कूल की शिक्षिका सुश्री
विजयलक्ष्मी वर्मा ने बताया कि हमें सरकार की नई पहल एवं उनके जनकल्याणकारी
कार्यक्रमों के बारे में पता चला और इस संबंध में किए जा रहे कार्यों को जानने
समझने का अवसर मिला। शिक्षक शिक्षिकाओं ने यह भी कहा कि वे स्कूल में जाकर अन्य
बच्चों को भी प्रदर्शनी देखने के लिए प्रेरित करेंगे। यहां छायाचित्रों के माध्यम
से प्रदर्शित जानकारी को लोगों को बताएंगे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments