रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा का बदला जाना तय है

रायपुर /// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट के बीच रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में बदलाव तय हो चुका है। रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा का बदला जाना तय है। नए अध्यक्ष के रूप में श्रीकुमार मेनन और सुबोध हरितवाल का नाम तेजी से सामने आया है। श्रीकुमार मेनन का नाम रायपुर जिले के कांग्रेस नेताओं ने आगे बढ़ाया है।

जबकि सुबोध हरितवाल पीसीसी चीफ दीपक बैज के करीबी माने जाते हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में विनोद तिवारी, कन्हैया अग्रवाल और सतनाम सिंह पनाग का नाम भी सामने आया है। माना जा रहा है कि विनोद तिवारी का नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आगे बढ़ाया गया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज एक नाम पर सहमति बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं से लगातार चर्चा कर रहे हैं। इन नाम की अतिरिक्त कुछ और नाम भी सामने आए हैं। सभी नेता अपना समीकरण साधने हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।





Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments