रायपुर 03//09//2024/// जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गौरव सिंह को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति स्वर्गीय अजीत जोगी की रीति नीति को प्रदेश के युवाओं में नगरी निकाय पंचायत चुनाव एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के पूर्व नवयुवकों में प्रेरणा के रूप में जागृत करने हेतु की गई है। आज छत्तीसगढ़ के व्यापक त्यौहार पोला के दिन श्री अमित जोगी ने गौरव सिंह की नियुक्ति की विधिवत घोषणा कर छत्तीसगढ़िया विचारधारा को अंगीकार किया है। गौरव सिंह पूर्व में कई संगठनों से जुड़कर छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा।

उन्होंने अमित जोगी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि प्रदेश में 20 लाख बेरोजगारों के सवाल पर हम लड़ाई लड़ेंगे। CGPSC में पारदर्शिता की कमी से युवा परेशान हैं। नीट परीक्षा की दुर्गति पूरे देश में फैली हुई है। आरक्षित वर्गों को अपने संघर्ष के लिए नग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा है। किंतु उनकी जायज मांगे पूरी नहीं हो रही है। प्रदेश में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की मांग को लेकर हम लड़ाई लड़ेंगे। गौरव सिंह ने बताया आज हमारे प्रदेश के युवाओं को एक साजिश के तहत नशै में झोका जा रहा है। प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। संगठित क्राइम में आज के युवा पीढ़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। युवाओं के मुद्दे के साथ साथ प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठनमंत्री सौरभ झा, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष शमसुल आलम, अभिमन्यु नायक, अनिल, कुलदीप, मोंटू अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments