दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली के जरिए उद्यमियों को मिल रही सहूलियत: >> मंत्री लखन लाल देवांगन

AVINASH CHOUBEY 01-09-2024 17:30:27


***** छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा आयोजित ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ के अधिवेशन में शामिल हुए उद्योग मंत्री ***

रायपुर, 01 सितम्बर 2024/ प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज रविवार को छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व आपदा और खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित उद्योग महासंघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए व्यापारियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लोगों को व्यापार के प्रति जागरूक करने एवं उनके व्यापार को नया आयाम देने का प्रयास महासंघ द्वारा किया जा रहा है और इस प्रयास में आपके साथ विष्णुदेव साय की सरकार आप सभी का पूरा साथ देगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की लांचिंग किया गया है, इससे नए उद्योग शुरू करने वाले व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2024 से प्रदेश की नई उद्योग नीति भी लागू हो जाएगी। नई नीति उद्यमियों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। आप सभी के साथ सरकार मिलकर प्रदेश में उद्योगों के लिए और बेहतर माहौल बनाने का प्रयास करने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा ऋण को आरंभ किया, इससे लोगों को व्यवसाय करने में आसानी हो रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकारी खरीदी में जेम पोर्टल सिस्टम लागू किया गया है। इससे भ्रष्टाचार में अंकुश लगेगा।  मंत्री श्री देवांगन ने छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से व्यापारियों में उत्साह और आत्मबल और बढ़ता है।

 राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ आज के एक दिवसीय कार्यशाला के जरिए व्यापारी बंधु अपने अनुभव साझा करेंगे, इनसे उनको व्यापार, व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयोजन की सफलता के लिए उद्योग महासंघ के सभी पदाधिकारी को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की स्थापना की गई थी।

 विधायक रायपुर ग्रामीण श्री साहू ने कहा कि मुझे यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही हैं। हम सबको एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़ा होने की जरूरत है, तभी यह संगठन मजबूत बन सकेगा। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष श्री शेखर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी सर्व श्री मनीष टिकरिहा, ललित साहू, राजेश देवांगन, पुनारद निषाद, कुबेर चंद्राकर, आशीष साहू, करण भारद्वाज, दीपक कुमार साहू सहित अनेक प्रतिनिध उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs