***** राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मंदिर केस के हिन्दू पक्ष के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन देंगे अपना उद्बोधन 25 अगस्त को रायपुर में लगेगा संघ का महाकुम्भ, स्व. कुंदन लाल जैन की स्मृति में होगा व्याख्यानमाला का आयोजन ***

स्व. कुंदन लाल जैन
रायपुर 23/08/2024/// रायपुर महानगर के पूर्व संघचालक स्वर्गीय श्री कुंदन लाल जैन जी की पुण्य स्मृति में राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में स्मृति विचार माला के द्वितीय पुष्प का आयोजन होने जा रहा है। श्री कुंदन लाल जैन स्मृति विचार मंच के बैनर तले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में "राष्ट्र गौरव का पुनर्जागरण" विषय पर जैन समाज के गुरु पावन निश्रा परमपूज्य श्री विराग मुनिश्री जी, सुप्रीम कोर्ट के सुप्रिसद्ध अधिवक्ता श्री विष्णु शंकर जैन जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक डॉ. पुर्णेन्दु सक्सेना जी अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम 25 अगस्त 2024, रविवार को आयोजित है। प्रातः 11:00 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आधे घंटे का प्रश्नकाल रखा गया है। जिसमें उपस्थित गणमान्य जन अपने सवाल मुख्य अतिथियों से पूछ सकेंगे।
राष्ट्रभक्ति और सनातन की सेवा से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मंदिर केस के हिन्दू पक्ष के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन जी के ओजस्वी उद्बोधन को सुनने का अवसर मिलेगा। 9 अक्टूबर 1986 को जन्मे विष्णु शंकर जैन ने बचपन से ही अपने पिता श्री हरिशंकर जैन को हिंदू धर्म और सनातनी मूल्यों के लिए लड़ते देखा है। उन्होंने 2010 में अपनी कानून की पढ़ाई पूरी की और अपने पिता के सानिध्य में कानून का अभ्यास शुरू किया।
विष्णु शंकर जैन ने अपने करियर की शुरुआत अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मामले से की, इस मामले में अपने पिता श्री हरि शंकर जैन की सहायता करते हुए 2011 में इलाहाबाद उच्च




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments