दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रक्षाबंधन का उत्सव महिलाओं ने सुरक्षा बल के जवानों को बांधी राखी

Administrator 19-08-2024 17:41:03


महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार कोण्डागांव जिले के ग्राम राणापाल में 41वीं आईटीबीपी बटालियन के कैंप में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

रायपुर, 19 अगस्त 2024 ///// कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम राणापाल में 41वीं आईटीबीपी बटालियन के कैंप में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। माओवाद से प्रभावित इस क्षेत्र में तैनात जवानों को क्षेत्र की महिलाओं ने राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस आयोजन में रक्षाबंधन का उत्सव न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बना, बल्कि जवानों के लिए अपनेपन का संदेश भी लेकर आया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं ने भी जवानों को राखी बांधकर उनका मान बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट किया। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके लिए भाई समान हैं, जो उनकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें सशक्त बनाया है।

इंदु बघेल ने भावुक होकर कहा, “हमारे विष्णु भैया हमें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने पैसा देते हैं, जिससे मुझे अपने पति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। विष्णु भैया हमें बहुत प्यार करते हैं और हमारी हर तकलीफ में हमारा साथ देते हैं।”

भावुक रुखमणि नाग: वीर जवानों को माना भाई

बड़ेकुरूसनार गांव की निवासी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुखमणि नाग के लिए यह विशेष अवसर था। जवानों को राखी बांधते समय उनकी आँखें नम हो गईं। उन्होंने कहा, मेरा कोई सगा भाई नहीं है, लेकिन अपने इन वीर जवान भाईयों को राखी बांधकर मुझे महसूस हो रहा है कि अब मेरे पास अनेक भाई हैं। सुरक्षा बल के हमारे सभी जवान जो हमारी सुरक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, मेरे लिए सभी भाई के समान हैं।” रुखमणि ने यह भी कहा कि अब वह हर साल जवानों को राखी बांधेंगी।

 

कोंडगांव कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने भी इस आयोजन में भाग लिया। वहां की महिलाओं ने उन्हें भी राखी बांधी, जिससे भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और प्रेम की भावना झलकी। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन का पर्व हमें रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। हमारे जवान दिन-रात निष्ठा के साथ क्षेत्र की सुरक्षा में लगे हुए हैं। उनका समर्पण और साहस अनुकरणीय है।”

पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने कहा  कि हमारे जवान जिले की सुरक्षा में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। वे अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर हैं, और हम उन्हें उनके परिवार से तो नहीं मिला सकते, लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है कि राणापाल की दीदियों ने हमारे जवानों को राखी बांधकर उन्हें अपने प्यार और स्नेह का अहसास कराया। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।

जवानों को मिला स्नेह और सम्मान

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर राणापाल की महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधकर अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया। इस आयोजन से जवानों को घर से दूर होने का एहसास कम हुआ और उन्होंने अपनेपन और परिवार के स्नेह को महसूस किया। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि देश के वीर जवानों की कुर्बानी और समर्पण की लोग दिल से सराहना करते हैं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs