हिंदी जीवन पद्धति की विशेषताएं पर व्याख्यान का आयोजन….
भिलाई नगर 16 अगस्त 2024:- : छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा और उद्योगों के बीच तालमेल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान मे सी .एस् . वी टी यू के माननीय कुलपति डॉ .एम के .वर्मा जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ । एमओयू पर CIPET रायपुर की ओर से डायरेक्टर डॉ आलोक कुमार साहू एवं CSVTU की ओर से रजिस्ट्रार डॉ अंकित अरोरा ने हस्ताक्षर किए l

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक प्रौद्योगिकियों के माध्यम से कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में सशक्त बनाना है साथ ही पेट्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक, पॉलिमर, केमिकल इंजीनियरिंग, प के अन्य क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास के महत्व को पहचानना। इस एमओयू के द्वारा पहली बात प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और आजीविका सृजन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप्स के को-इन्क्यबेशन की सुविधा को शामिल किया गया है, जिसके माध्यम से एक स्टार्टअप दोनों संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा ।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments