रायपुर, 15 अगस्त 2024/जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, संयुक्त संचालक श्री पंकज गुप्ता, श्री पवन गुप्ता, श्री बालमुकुंद तम्बोली, श्री धनंजय राठौर, श्री जयंत देवांगन, श्री सुरेन्द्र ठाकुर, श्रीमती इस्मत जहां दानी, सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments