इस सिलसिले में एनएचएमएमआई में झंडा वंदन हॉस्पिटल
के सीईओ विनीत सैनी ने किया
IIM रायपुर में 73 वां
स्वतंत्रता दिवस समारोह
IIM रायपुर ने जोश
और उत्साह के साथ भारत का 73 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया। संकाय,
छात्र
और कर्मचारी गुरुवार सुबह खुले आकाश के नीचे एकत्र
हुए और 15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को भारत की आजादी में
योगदान देने वाले नायकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
कमिश्नर कार्यालय और पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कमिश्नर ने किया
ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में रायपुर संभाग के कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसके पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments