दिव्य-दूत

Har Saans KII CARE** स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल्स ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन 2025’ में भागीदारी MoU IIT कानपुर की एडवांस्ड रिसर्च क्षमताओं को NMDC के बड़े ऑपरेशनल इकोसिस्टम में लाता है।>>> अमिताव मुखर्जी, CMD, NMDC आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित >>> मुख्यमंत्री साय नया रायपुर शिक्षा शहर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य>> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट' सम्मेलन जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार >>> मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना एनआईएफटीईएम ने दिया मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद निर्माण का जशपुर में प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में जुड़ा नया आयाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नक्सलवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है >>> केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह एनएमडीसी एक ऐसी कंपनी है जिसका इतिहास हमसे बहुत पुराना है और भविष्य हमसे बहुत लंबा है <<< .अमिताव मुखर्जी >> सीएमडी, एनएमडीसी राज्य में अवैध परिवहन किए जा रहे 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका >> सीएम विष्णुदेव साय प्रवासी छत्तीसगढ़वासी राज्य के सांस्कृतिक राजदूत, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व में दे रहे पहचान >>>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

योग से जुड़ता पूरा विश्व एक परिवार

Administrator 20-06-2024 21:45:29


धनंजय राठौर

संयुक्त संचालक


रायपुर, 20 जून 2024/  योग का अर्थ होता है, जुड़ना। योग के माध्यम से आज पूरा विश्व एक परिवार के रूप में जुड़ गया है। भारत में योग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना हैं। योग न केवल शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक होता है बल्कि इसके निरंतर अभ्यास करने से मन को शांति भी प्राप्त होती है। भारत को पूरी दुनिया में योग गुरु के नाम से जाना जाता है, जहां ऋषि-मुनियों द्वारा सदियों से योग का अभ्यास किया जा रहा है।



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हुए सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं को पार करता है। योग सभी के लिए एक अभ्यास है, भले ही व्यक्तिगत विश्वास या जुड़ाव कुछ भी हो। योग को अपनाने से समाज में एकता और अर्न्तसंबंधों की सामूहिक भावना बढ़ती है। इस वर्ष का थीम भी स्वयं और समाज के लिए योगरखा गया है।

योग हमारी जीवनशैली को बेहतर बनाता है। योग के आसनों को अपनाकर अनेक तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। यह आज की जीवनशैली में होने वाले तनाव को दूर करता है और लोगों में भावनात्मक अनुभूति को जगाता है। यह चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है। आध्यात्मिक रूप से योग आत्म-जागरूकता की संवेदनाओं को मजबूत बनाता है और आंतरिक शांति और शक्ति प्रदान करता है।
योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से संबंधित हैं। योग के नियमित अभ्यास से मन की एकाग्रता और भावनाओं को ध्यान केन्द्रित किया जाता है। योग एक ऐसा व्यायाम है जो शरीर को फुर्तीलेपन, शक्ति और संतुलन प्रदान करता है।



अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसमनाने की शुरुआत भारत देश की ओर से की गई थी, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। जब संयुक्त राष्ट्र की बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जिसे संयुक्त राष्ट्र में शामिल सभी 193 देशों के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर साल 21 जून के दिन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसमनाए जाने की घोषणा कर दी गई। वर्ष 2015 से हर साल पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

योग के प्रति उत्साही, चिकित्सक और संगठन दुनिया भर में कार्यक्रमों और गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित करने के लिए एक साथ आते हैं। सामूहिक योग सत्र, कार्यशालाएं, सेमिनार और व्याख्यान सार्वजनिक पार्कों, स्टेडियमों, सामुदायिक केंद्रों और योग स्टूडियो में होते हैं। ये सभाएँ परस्पर एक-दूसरे से जुड़ाव और समभाव को बढ़ावा देता हैं, जिससे सभी उम्र, पृष्ठभूमि और फिटनेस स्तर के व्यक्ति योग की परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव होता है।
 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs