दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में 'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे' दिवस 2024: इतिहास और महत्व

Administrator 01-08-2024 16:34:01


 

विशेषज्ञ डॉ. देवव्रत हिशीकर

रायपुर 01/08/2024//// दुनियाभर में हर साल 1 अगस्त को 'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे' के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन लोगों के बीच इस जानलेवा बीमारी के बारें में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। फेफड़ों का कैंसर दुनिया में सबसे आम कैंसरों में से एक है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, साल 2020 में फेफड़ों के कैंसर से लगभग 1.8 मिलियन लोगों की मौत हुई थी।

'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे' का इतिहास-

बता दें, पहली बार लंग्स कैंसर को लेकर साल 2012 में फोरम ऑफ इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज ने इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग्स कैंसर और अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन की सहायता से यह कार्यक्रम आयोजित किया था। दुनिया भर में कैंसर के कारणों, लक्षणों, रोकथाम और निदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल  'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे' मनाया जाता है। यह खास दिन लोगों से इस जानलेवा रोग के शीघ्र निदान और उपचार के लिए अपनी जांच समय से करवाने का भी आग्रह करता है।

'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे' की थीम-

'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे' 2024 की थीम है की हम एक साथ मजबूत हो कर फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए एकजुट हों।  

लंग्स कैंसर के कारण-

फेफड़ों में कैंसर होने के सबसे बड़े कारणों में धूम्रपान, नशीले पदार्थों का सेवन, प्रदूषण वाली हवा, तापमान का उतार-चढाव, सांस संबंधित बीमारी, जेनेटिक कारण हो सकते हैं।

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में उपस्थित कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. देवव्रत हिशीकर इस क्षेत्र में अनुभवी है। उन्होंने रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में एमडी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी में डी.आर.एन.बी. की डिग्री हासिल की है। डॉ. देवव्रत हिशीकर ने कई अस्पतालों में कई जटिल चिकित्सा मामलों को संभालने में योगदान दिया है। उन्हें सटीक निदान पर ध्यान देने और रोगियों का सहानुभूतिपूर्वक इलाज करने के लिए जाना जाता है।

डॉ. देवव्रत हिशीकर ने बताया कि खांसी या निमोनिया जैसी परेशानियां ट्रीटमेंट के बाद भी वापस आती रहती हैं, लेकिन कभी-कभी यह फेफड़ों के कैंसर का प्रारंभिक संकेत भी हो सकता है। फेफड़ों के कैंसर के सबसे आम लक्षणों में लगातार या बिगड़ती खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, आवाज बैठना या बिना कारण वजन कम होना भी शामिल है। हालांकि, इसके बारे में सटीक जानकारी केवल जांच के जरिए ही मिल सकती है। इसके लिए आपको शरीर में होने वाले कुछ और बदलावों पर भी गौर करना होगा।

उन्होंने ये भी बताया की एमएमआई नारायणा हेल्थ कैंसर इंस्टिट्यूट में कैंसर के इलाज के सभी प्रकार की सर्जरी, कीमोथेरेपी और हाई एंड रेडिएशन मशीन की सेवाएं उपलब्ध है, यहां कैंसर के मरीजों के लिए सभी प्रकार के विशेष उपायों की सुविधा भी मिलती है जिससे इलाज के दौरान मरीज को परेशानी न हो। किसी और विषय को दिखाना हो तो उन्हें और कहीं जाने की जरूरत नहीं है। पिछले 13 वर्षों से एमएमआई नारायणा हेल्थ हॉस्पिटल मरीजो श्रेष्ठ इलाज की सुविधा दे रहा है।

जैसा की हम जानते हैं धूम्रपान, नशीले पदार्थों का सेवन करना, फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारणों में से है, तो आइए, हम सब मिलकर इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ें और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करें!

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs