बाईपास ऑपरेशन के बाद भी आया हार्ट अटैक - एंजियोप्लेस्टी करके बचायी 82 वर्षीय बुजुर्ग की जान

डॉक्टर निखिल मोतीरमानी
रायपुर 30/07/2024///82 वर्षीय बुजुर्ग जिनका लगभग 12 साल पहले बाईपास सर्जरी किया गया था उनकी अचानक तबीयत ख़राब हो गई साँस फूलने लगी तथा पसीना पसीना होने लगे उन्हें तत्काल वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ निखिल मोतीरमानी के पास ले जाया गया , जाँच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है । डॉ निखिल मोतीरमानी ने ततत्काल उनकी एंजियोग्राफ़ी श्री नारायणा हॉस्पिटल में की गई तो पता चला उनका जो बाईपास ग्राफ्ट है उसमे जो नसें चल रही थी वो 99% ब्लॉक थी तो तत्काल डॉ निखिल द्वारा एंजियोप्लेस्टी करने का निर्णय लिया गया । ये काफ़ी मुश्किल ऑपरेशन था, पर डॉक्टर निखिल मोतीरमानी ने सफलतापूर्वक ये ऑपरेशन किया । सामान्यतः बाईपास ग्राफ की एंजियोप्लेस्टी बहुत मुश्किल मानी जाती है क्योंकि उसके काफ़ी खून के थके और खून का बहाव कम होता है, पर ये ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा और मरीज़ अब पूर्णतः स्वास्थ्य है । डॉ निखिल मोतीरमानी ने बताया कि
बाईपास के बाद भी अगर अटैक अता है तो एंजियोप्लेस्टी की जा सकती है और इसके अच्छे परिणाम आते है । कई बार ऐसे भी मरीज़ आते है जिनका बाईपास सर्जरी करना मुस्किल होता है उनकी भी काम्प्लेक्स एंजियोप्लेस्टी की जा सकती है । डॉ निखिल मोतीरमानी अभी अपनी सेवाये डायरेक्टर के रूप में मोतीरमानी हार्ट क्लिनिक शंकर नगर में देते है ।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments