दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राहुल गांधी ने किसी SC/ST/OBC सांसद को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया>>> बृजमोहन अग्रवाल

AVINASH CHOUBEY 29-07-2024 22:21:09


***** दिल्ली में बजा छत्तीसगढ़ का डंका संसद में गरजे सांसद बृजमोहन अग्रवाल विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान बनाने वाले, देश को बांटने वाले, आज देश जोड़ों का नारा लगा रहे हैं: बृजमोहन अग्रवाल*सुनहरा लग रहा है एक-एक पल,कई दशकों बाद देश में तब्दीली हुई है*******

 

नई दिल्ली 29 जुलाई /// रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि, मैं माननीय मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 48 लाख 21 हजार करोड़ रुपए के बजट का स्वागत करता हूं। तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को बहुत-बहुत बधाई देता।

उन्होंने कहा कि, इस देश की जनता सदियों से गुलामी का दंश झेलती आई है, कभी मुगलों की, कभी अंग्रेजों की तो कभी कांग्रेस की।  बजट के बाद इस देश की जनता को लग रहा है कि, "सुनहरा लग रहा है एक-एक पल, कई दशकों बाद देश में तब्दीली हुई है"।

 उन्होंने विपक्ष में निशाना साधते हुए कहा कि, नेता प्रतिपक्ष जब खड़े होते हैं तो, भारत जोड़ो के नारे लगते हैं, उन्होंने सवाल उठाया कि, इस देश को तोड़ने का काम किसने किया?

भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान किसने बनाया, कोको द्वीप बर्मा को किसने दिया? देश को बांटने वाले, आज देश जोड़ों का नारा लगा रहे है। जब डोकलाम विवाद चल रहा था तब राहुल गांधी चीनी दूतावास में क्या कर रहे थे?

भारत की जनता उनकी हकीकत जान गई है। इसीलिए उन्होंने भरोसे के साथ मोदी सरकार बनाई है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ से हैं जो माता कौशल्या की जन्मभूमि है। छत्तीसगढ़ महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मभूमि है। प्रभु राम हमारे भांजे है, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का वन गमन मार्ग भी रहा है।

उन्होंने रामायण की चौपाई  "जाको प्रभु दारुण दुख देही ।

ताकी मति पहले हर लेही ।।" दोहराते हुए कहा कि, राहुल गांधी और विपक्ष की मति को भगवान ने पहले ही हर लिया है। 99 सीटें लाने वाली कांग्रेस, 244 सीटें लाने वाली भाजपा को फेल बता रही है।

उन्होंने कहा कि, सरकार की पीएम आवास, नल जल, कौशल विकास, महिला विकास आदि जन कल्याणकारी योजनाओं और 4 करोड़ नौकरी का फायदा सभी को मिलेगा।  मोदी जी ने इस देश को 4 जातियों में बांटा है जो युवा, किसान, महिला और गरीब हैं। अगर इनका विकास होता है तो देश का विकास होगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आप इस बजट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि आपको इस देश का विकास पसंद नहीं है। किसानों, महिलाओं, युवाओं का विकास पसंद नहीं है। देश की सीमाओं का विकास पसंद है। विपक्ष को पसंद है तो सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवारों का विकास जो माननीय नरेन्द्र मोदी जी के रहते कभी संभव नहीं है। और बजट के विरोध का यही एक मात्र कारण है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के लिए देश प्रथम है। विपक्ष के लिए परिवार प्रथम है। एससी, एसटी, ओबीसी की बात करने वाले राहुल गांधी ने किसी एससी, एसटी, ओबीसी सांसद को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया?

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि, हिन्दुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले उद्देश्य को लेकर माननीय वित्त मंत्री जी द्वारा प्रस्तुत इस बजट का समर्थन करता हूं। यह बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों की सिद्धी का बजट हैं।

विपक्ष के ये वो लोग है जो जनता के नकारें जाने के बाद भी अपने आप को जनता का हमदर्द बता रहे हैं। और बजट का विरोध कर रहे हैं। यह बजट हिन्दुस्तान के 141 करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने का बजट है।

यह महिलाओं के उत्थान का बजट है। यह बजट हिन्दुस्तान के अन्नदाता किसानों की तरक्की का बजट है। यह हिन्दुस्तान के सपनों को गढ़ने वाले युवाओं का बजट है। यह हिन्दुस्तान को आर्थिक महाशक्ति बनाने का बजट है। विपक्ष को या तो बजट पढ़ना नहीं आता या उनमें दृष्टिदोष हैं। बजट को लेकर विपक्ष जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है।

इस बजट में अन्नदाता किसानों को, गरीबों को, महिलाओं को, युवाओं को जो सुविधाएँ दी जा रही है, क्या पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हिमांचल, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, दिल्ली की जनता को नहीं मिलेगा। बजट का आबंटन हर राज्य को मिलेगा। फिर कैसे इन प्रदेशों की उपेक्षा।

माननीय नरेन्द्र मोदी जी का ही दम है, जिसने लक्वे ग्रस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पे ले आए है। कांग्रेस ने देश को 11वें नम्बर पर रखा था, जो अब 10 साल में 5वें नंबर पर पहुंच गया है, व आने वाले 5 वर्षों में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। यह बजट हिन्दुस्तान को सशक्त, शक्तिशाली, स्वाभिमानी, आत्मनिर्भर बनाने का बजट हैं। यह बजट ऐतिहासिक सुधार का बजट है, विकसित भारत का बजट है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs