दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जनचौपाल भेंट आकांक्षाओं के समाधान का सार्वजनिक मंच

Anil Choubey 14-08-2019 22:00:09


:                           जरूरतमंदों को मिली छोटे-मोटे व्यवसाय शुरू करने सहायता’

रायपुर, //// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास पर आयोजित ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश मंे विभिन्न क्षेत्रांे से बड़ी संख्या मंे आए नागरिकों और प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की। मुख्यमंत्री के घर के द्वार आगंतुकों के लिए खुले रहे। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के संबंध में उनके विचारों से भी अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश जारी किए।

                मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से आज जन चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जरूरतमंदों को अपना स्वयं का छोटा-मोटा व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए भी सहायता मिली ।

              कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम कांपा से आए राजा राम साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे अपने गांव में एक मोटरसाइकिल का गैरेज प्रारंभ करना चाहते हैं। उन्होंने मोटरसाइकिल मरम्मत का काम सीखा है और इस काम के जरिए उनके परिवार का पालन पोषण संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातें सहानुभूतिपूर्वक सुनीं और मोटरसाइकिल गैरेज प्रारंभ करने के लिए दस हजार रूपए की सहायता राशि स्वेच्छानुदान से मंजूर कर दी।

            बिलासपुर जिले के मस्तूरी की श्रीमती रेखा बाई गेंदले ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि वे अपने घर पर ही होटल का व्यवसाय प्रारंभ करना चाहती हैं, इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें दस हजार रूपए की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत की।

          मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जन चौपाल भेंट-मुलाकात में कृषि साख सहकारी समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर कृषि क्षेत्र में किसान ऋण माफी, 2500 रू. प्रति किण्टल धान खरीदी मूल्य सहित अन्य निर्णय के लिए सरकार का आभार व्यक्त कर सहकारी समितियों की माँग व समस्या के सम्बंध में ज्ञापन दिए।

          जनचौपाल भेंट-मुलाकात में कसडोल निवासी श्री पतीराम जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर ग्राम सुराजी योजना के नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के लिए आभार व्यक्त किया। श्री पतीराम कृषि के क्षेत्र में 25 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त किए हुए है।

       ’जन चौपाल: मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चौंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एक खिलाड़ी को मंजूर की पचास हजार रूपए की राशि’

               मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर के खिलाड़ी श्री अंशुमान शर्मा को अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियनशीप में शामिल होने के लिए पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वेच्छानुदान से मंजूर की है।

                             दलदल सिवनी निवासी श्री अंशुमान शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि चीन के झाऊजुआंग में 23 से 27 अक्टूबर तक सीनियर वर्ल्ड मिनी गोल्फ चैंपियनशीप आयोजित की जा रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशीप में उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से  इस चैंपियनशीप में चीन जाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें  पचास हजार की राशि अपने स्वेच्छानुदान से स्वीकृत करते हुए उन्हें चैंपियनशीप में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

               

 


Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs