दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की रणनीतियों और योजनाओं पर दी प्रभावी जानकारी

AVINASH CHOUBEY 28-07-2024 19:05:41


भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक दूसरे दिन भी जारी रही* *मुख्यमंत्री साय ने सात माह के कार्यकाल में कामकाज और उपलब्धियों का रखा ब्योरा*

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2024 //// – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के दूसरे दिन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की प्रमुख योजनाओं, आम लोगों के शासन के प्रति फीडबैक, और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी। जिसमें छत्तीसगढ़ द्वारा अपनाई गई तकनीकों और रणनीतियों की विशेष जानकारी शामिल थी।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं की सफलता को रेखांकित करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों, किसानों, और नक्सल उन्मूलन के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है। इन पहलों ने छत्तीसगढ़ को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में एक आदर्श राज्य बनाया है।मुख्यमंत्री ने अपनी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की रणनीतियों की प्रभावशीलता का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की भागीदारी को सुनिश्चित किया है, जिससे योजनाओं की सफलता में वृद्धि हुई है और स्थानीय लोगों का शासन में विश्वास भी बढ़ा है।

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की सराहना की गई और अन्य भाजपा शासित राज्यों को छत्तीसगढ़ की रणनीतियों और तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने गांव-गांव और घर-घर तक अपनी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से पहुँचाया, जिसमें प्रचार तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रभावी मॉडल की जानकारी देने पर छत्तीसगढ़ की सराहना की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विभागों के कामकाज और योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें नक्सलवाद से निपटने, भ्रष्टाचार मुक्त विभागीय कामकाज, कोयले की ट्रांसपोर्टिंग, शराब की खरीदी से लेकर पीएससी के जरिये परीक्षा की जांच संबंधी कई फैसले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य की महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना की जानकारी दी, जिसके तहत राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के जरिए गरीब महिलाओं को साल में 12 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे उनकी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी होती हैं।

मुख्यमंत्री ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चल रही नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा इस योजना का उद्देश्य माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास और स्थायित्व लाना है। इसके तहत नए स्थापित कैम्पों के आसपास के 5 गांवों को राज्य के 17 विभागों की 53 कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है, जिससे इन गांवों में मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है, जिससे राज्य के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है।मुख्यमंत्री ने फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 1 करोड़ 51 लाख पौधों की रोपाई की जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री सड़क योजना, पीएम सूर्यघर योजना, अमृत सरोवर, आरोग्य और रोजगार मेलों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

Chhattisgarh CM attends BJP chief ministers’ conclave, informs about strategies and schemes of Chhattisgarh

 CM highlights work and achievements during his government’s seven-month tenure

New Delhi, 28 July 2024-////  Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai discussed major schemes of the state in detail, shared the feedback of the common people towards governance, and political developments in the state as he attended the BJP chief ministers’ conclave held at BJP headquarters for the second consecutive day. He also elaborated on the techniques and strategies adopted by Chhattisgarh.

 BJP President JP Nadda, Home Minister Amit Shah, and Chief Ministers and Deputy Chief Ministers of BJP ruled states attended the meeting under the chairmanship of Prime Minister Narendra Modi.

 

Highlighting the success of Chhattisgarh's development schemes, the Chief Minister said that the state government has taken several initiatives for women, youth, tribals, farmers, and in the direction of eradicating Naxalism. These initiatives have made Chhattisgarh a model state in effectively implementing the schemes and programs of governance.

 

The Chief Minister made a special mention of the effectiveness of Chhattisgarh's strategies. He said that the state has ensured the participation of local residents in rural and tribal areas, which has increased the success of the schemes and has also increased the confidence of local people in governance.

 

The schemes of Chhattisgarh received appreciation at the meeting and other BJP-ruled states were asked to emulate the strategies and techniques of Chhattisgarh. The Chief Minister said that the state government took various measures to increase the reach of its schemes to each and every village and household through various mediums, in which the publicity system played an important role. Chhattisgarh was praised for giving information about this effective model.

 The Chief Minister said that many tough decisions were taken to make the functioning and schemes of the departments transparent, including decisions related to combating Naxalism, corruption-free departmental functioning, coal transportation, purchase of liquor and examinations conducted through PSC.

 Chief Minister Sai gave information about the important Mahtari Vandan Yojana of the state, under which financial assistance is being provided to more than 70 lakh women of the state. Through this scheme, poor women are given assistance of Rs 12,000 per year, which fulfills their small needs.

Giving information about the Niyyad Nella Nar (Your Good Village) scheme running in Maoist-affected areas, he said that the objective of this scheme is to bring development and stability in Maoist-affected areas. Under this, 5 villages around the newly established camps have been linked to 53 welfare schemes of 17 departments of the state, due to which basic resources are being provided in these villages.

 

The Chief Minister also presented the progress report of central schemes in the meeting. He informed that Chhattisgarh has achieved 100% target under the Ayushman Bharat scheme, which has improved health facilities in the rural and remote areas of the state.

 The Chief Minister gave information about the plantation of 1 crore 51 lakh saplings under the flagship program 'Ek Ped Maa Ke Naam'. Apart from this, he also presented the progress report of PM Vishwakarma, PM Swanidhi, Pradhan Mantri Sadak Yojana, PM Suryaghar Yojana, Amrit Sarovar, Arogya and employment fairs.

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs