दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बाल को ने बच्चों के लिए हृदय रोग संबंधित जांच शिविर का किया आयोजन

AVINASH CHOUBEY 27-07-2024 18:36:00


बालकोनगर 27 जुलाई, 2024 ///  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर के सहयोग से सोनपुरी के आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर-जन्मजात हृदय रोग के लिए आयोजित किया गया। समुदाय में बच्चों के हृदय रोग संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शिविर में 0-14 वर्ष के बच्चों की निःशुल्क जांच और दवाईंया दी गई। शिविर में लगभग 216 बच्चों का प्राथमिक एवं हृदय संबंधित जांच किया गया।

डॉ. योगेश साठे (बाल हृदय रोग विशेषज्ञ), श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर और डॉ. जया कुमार (बाल रोग विशेषज्ञ), बालको अस्पताल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सहायक स्वास्थ्य कर्मचारियों और नर्सों की एक समर्पित टीम ने आंगवाड़ी केंद्र पर बच्चों की प्राथमिक जांच की। प्राथमिक जांच (सर्दी खांसी वजन, सांस, धमनी गति) ईसीजी एवं हाई डेफिनिशन स्टेथोस्कोप की मदद से स्क्रिनिंग के दौरान लगभग 16 बच्चों में संभावित हृदय रोग के लक्षण की पहचान की जा सकी। सभी बच्चों को बालको अस्पताल में लाकर उनका 2डी इको जांच की गई। कंपनी के सहयोग से सत्य साईं बच्चों को संभावित बच्चों का समय-समय पर निरंतर जांच करेगा। जरूरत पड़ने पर बच्चों का निःशुल्क ईलाज भी किया जाएगा। पहल का उदेश्य प्रांरभिक दौर में ही जन्मजात हृदय रोग का पता लगाना जिससे पीड़ित शिशुओं को समय पर इलाज मिल पाए।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने स्वास्थ्य अभियान के प्रभाव पर कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से जन्मजात बच्चों में दिल संबंधित रोगों को जल्द पहचान कर उनका निदान किया जा सकता है। बच्चे देश का भविष्य हैं उनके स्वास्थ्य देखभाल को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना है और इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और समुदाय के कमजोर वर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

डॉ. योगेश साठे ने कहा कि बालको के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हो सका जो हमार संस्थान के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा उदेश्य सभी जरूरतमंद को निशुल्क इलाज प्रदान करना है। डॉ. योगेश ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग का पता लगने से हम समय रहते बच्चे का ईलाज सुनिश्चित कर पाते हैं। जागरूकता और संसाधनों को बढ़ावा देने से शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र में विशेष हृदय देखभाल और जाँच कार्यक्रम के बेहतर स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढाँचे की को मजबूत किया जा सकता है। बालको की मदद से समुदाय में जन्मजात हृदय रोग संबंधित जागरूकता अभियान को बढ़ावा मिला है।

 

सोनपुरी की सरपंच श्रीमती मीना बाई कंवर ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको और श्री सत्य साई अस्पताल के इस पहल ने हृदय रोग संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया। शिविर से हमारे गांव के बच्चों को लाभ मिला। माता-पिता ने बच्चों को लेकर इसमें पूरा सहयोग किया। शिविर से जन्मजात हृदय रोग संबंधित जांच की व्यवस्था बहुत ही सराहनीय है। बालको और श्री सत्य साई अस्पताल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।

बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी समुदायों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। कंपनी हर 15 दिनों में दो मोबाइल स्वास्थ्य वैन भी संचालित करती है। ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट, एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभियानों के माध्यम से समुदायों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करती है। आरोग्य परियोजना के उपचारात्मक सेवाओं के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 49000  व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs